लोकतंत्र की खूबसूरती का सुंदर नजारा, सभी पार्टियों को चुनाव में मिला जनता का साथ

गुजरात में भाजपा, हिमाचल में कांग्रेस, दिल्ली में आप और यूपी में सपा, रालोद

दिल्ली, 9 दिसंबर। इसे इसे लोकतंत्र की खूबसूरती कहेंगे कि जहां देश के 4 राज्यों में हुए चुनाव में जनता ने सभी को खुशी मनाने का मौका दिया। जहां गुजरात में प्रचंड बहुमत पाकर भाजपा का कमल एक बार फिर से खिल गया है तो वही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दिल्ली में हुए एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी का जलवा चला है, तो वही यूपी में मैनपुरी से डिंपल यादव की प्रचंड जीत हुई है। इसे लोकतंत्र की खूबसूरती करेंगे की जनता ने सभी को मौका दिया है। अब देखना यह है कि जनता के इस विश्वास पर यह पार्टियां कितना खरा उतरती है।

मोदी और अमित शाह का जलवा बरकरार, गुजरात में प्रचंड बहुमत

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। गुजरात में लगातार नए रिकॉर्ड के साथ पार्टी ने सातवीं बार जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे के दम पर भाजपा ने गुजरात विधानसभा में रिकॉर्ड सातवीं बार जीत हासिल कर सत्ता पर कब्जा किया है।
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 156 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। गुजरात की स्थिति हो गई है कि वह विपक्ष बिल्कुल खत्म हो गया है। गुजरात में कांग्रेस 17 सीटों पर जीती है तो आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर जीती है। जबकि 4 सीटों निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।भारतीय जनता पार्टी की मेहनत गुजरात में रंग लाई है। गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा अभी भी बरकरार है।। यही वजह है कि गुजरात में ना पंजा काम आया ना झाड़ू। गुजरात में सिर्फ कमल खिल रहा है

हिमाचल में कांग्रेस को मिला बहुमत

हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो वहां पर कुल 68 सीटों में भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर ही कमल खिला सकी है। कांग्रेस यहां 40 सीटें लाकर सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी का यहां पर कोई भी प्रत्यासी जीत दर्ज नहीं कर सका है। वही 3 सीटो पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

यूपी में सपा, भाजपा और रालोद तीनो को जनता ने रखा खुश

वही बात करें अगर उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव की, तो मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भारी मतों से जीती है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोट से हराया है, जबकि सपा नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान का गढ़ कहीं जाने वाली रामपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहां आजम खान का किला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने ध्वस्त कर दिया है। आकाश सक्सेना ने वहां जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। आजादी के बाद से पहली बार रामपुर में कमल खिला है। तो बात की जाए अगर खतौली विधानसभा सीट की तो वहां पर सपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी रालोद नेता मदन भैया ने जीत दर्ज की है।

By Anup