धर्म बदलकर बनने चला था अग्नीवीर, पोल खुलने पर पहुंच गया सलाखों के पीछे

बरेली, 14 सितंबर। अभी तक आपने लव जिहाद के बहुत सारे मामले सुने और देखे होंगे, जहां धर्म छिपाकर हाथो में कलावा पहनकर बहुत सारे युवा हिंदू बच्चियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लेते है और उस बच्ची की जिंदगी तबाह कर देते है। इस बार धर्म छिपाकर सेना में भी सेंध लगाने की कोशिश की गई। दरअसल बरेली के जाट रेजीमेंट सेंटर में अग्नीवीर रिलेशन भर्तियां चल रही है। जिसमे भर्ती होने के लिए एक जालसाज ने अपना नाम और धर्म तक बदल दिया। एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर सेना भर्ती में सेंध लगाने की कोशिश की। लेकिन बायो मैट्रिक के दौरान पोल खुल गई और असलियत सामने आ गई।

सेना की अग्नीवीर रिलेशन भर्ती में अपना धर्म और पहचान छिपाकर आए दो युवकों को सेना की इंटेलिजेंस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। आगरा निवासी अरुण खान धर्मराज बनकर अग्नीवीर भर्ती में शामिल होने आया था। वही दूसरा युवक फाल सिंह रंजीत बनकर सेना भर्ती में शामिल होने आया था। बायो मैट्रिक के दौरान इनकी असली पहचान सामने आने के बाद सेना ने इन्हे हिरासत में लेकर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।

कैंट थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये दोनो सेना भर्ती में सेंध लगाने आए थे लेकिन ये दोनो अपने मकसद में कामयाब नही हो सके और सलाखों के पीछे पहुंच गए। आगरा के खंडोली थाना क्षेत्र ग्राम सोराई निवासी अरुण खान पुत्र गफ्फार धर्मराज बनकर और दूसरा युवक आगरा के खंडोली थाना क्षेत्र ग्राम मदनपुर का निवासी फाल सिंह है जो रंजीत बनकर सेना में भर्ती होने आया था।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जाट रेजीमेंट सेंटर में सेना की अग्नीवीर रिलेशन की भर्ती हो रही है। जिसमे इन दोनो जलसाजो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मिला है। दोनो के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनो जालसाजों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भर्ती हुई थी उसमे भी दोनो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने आए थे।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *