सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बड़ा बयान, चीन सीमा पर देश को सबसे बड़ा खतरा

नई दिल्ली, 18 दिसंबर। भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीडीएस का कहना है कि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा चीन सीमा पर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि लिपुलेख, बड़ाहोती और अरुणाचल प्रदेश में भी चीन के साथ विवाद है. सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बॉर्डर टूरिज्म का कल्चर बढ़ाने पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी सरहदों को देखने की हर किसी की चाहत होती है, इसलिए बॉर्डर टूरिज्म के कल्चर को बढ़ाना होगा।

उत्तराखंड में सीमा से लगे गांवों में हो रहे पलायन पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि प्रदेश के कई गांव वीरान हो गए हैं। हमें संभावना तलाशनी होगी कि क्या ये गांव फिर से आबाद हो सकते हैं। सीमावर्ती गांवों का भी देश की सुरक्षा में अहम योगदान होता है। इसलिए यह जरूरी है कि यहां फिर से आबादी को बसाया जा सके। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की भी पैरवी की है। उन्होंने कहा कि हमें यह देखना होगा कि क्या हम वहां सीमा पर्यटन को लोकप्रिय बना सकते हैं। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

गौरतलब है की चीन लगातार भारत के खिलाफ साजिशे रच रहा है। हाल ही में तवांग में भी चीनी सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सेना के जाबाज सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुहतोड़ जवाब दिया था। वही तवांग में हुए विवाद के बाद भारत ने अग्नि 5 मिसाइल के जरिए प्रदर्शन करके चीन को कड़ा संदेश दिया है। भारत ने बताया है की ये 1962 वाला भारत नही है बल्कि ये आज का भारत है जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। मोदी वो पीएम है जिन्होंने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसलिए अब भारत बहुत शक्तिशाली राष्ट्र है।

 

By Anup