गाय के दूध से रोजा इफ्तार, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी हुए शामिल

बरेली, 4 अप्रैल। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक साल ही बचा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अब मुसलमानों में भी अपनी पैठ बनाने में लग गई है। पहली बार आज बरेली में गाय के दूध से भाजपा ने रोजा इफ्तार कराया। रोजा इफ्तार पार्टी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपना रोजा गाय के दूध से खोला। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ये मोदी जी की आइडियोलॉजी है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। उन्होंने कहा मैं पहली बार यूपी आया हु और ये मेरा पहला अनुभव है की गाय के दूध से रोजा इफ्तार किया है। उन्होंने देश वासियों को रमजान की मुबारकबाद दी।

 

By Anup