बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद को बनाया जीवनसाथी

बरेली, 17 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष फहद अहमद को अपना हमसफर चुन लिया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए शादी की कुछ फोटोग्राफ और वीडियो भी शेयर की है। स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है।जल्द ही इस्लाम धर्म के मुताबिक स्वरा भास्कर फहद अहमद के साथ निकाह करेगी।

फहद यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी के रहने वाले हैं और उनका परिवार आज भी यहीं पर रहता है। बॉलीवुड की दुनिया में स्वरा भास्कर एक बड़ा नाम है। बॉलीवुड में स्वरा भास्कर की कई मूवी हिट हो चुकी है।

NRC और CAA प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी दोनो की पहली मुलाकात

स्वरा भास्कर की मुलाकात 2019 में सी ए ए और एनआरसी को लेकर हुए प्रोटेस्ट के दौरान समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महाराष्ट्र के अध्यक्ष फहद अहमद से हुई थी। उस दौरान फहद अहमद की स्पीक सुनकर स्वरा भास्कर का दिल उन पर आ गया था। स्वरा भास्कर ने तभी से ठान लिया था कि वह फहद अहमद को अपना जीवनसाथी बनाएगी। जिसके बाद स्वरा भास्कर ने 5 जनवरी को शादी कर ली। स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी है। ट्विटर पर #स्वरा भास्कर इस समय ट्रेंडिंग में चल रहा है।
बहेड़ी वासियों को जब पता चला स्वरा भास्कर ने फहद अहमद से शादी कर ली है। तो बहेड़ी वासियों की खुशी बढ़ गई। लोगो का कहना है कि इंतजार है कि स्वरा भास्कर बहू बनकर आए तो उनका खूब धूमधाम से स्वागत करेंगे।

By Anup