बनखंडी नाथ में हो रही कृष्ण लीला में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खेली फूलो की होली, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बताया राजनैतिक आडंबर

 

बरेली, 3 अक्टूबर। बरेली के जोगी नवादा कृष्ण लीला में आज ब्रज की लट्ठमार और फूलो की होली का आयोजन किया गया। बरेली में यह पहला ऐसा स्थान है जहां पर सुबह के समय कृष्ण लीला का आयोजन किया जाता है और शाम को रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। उन्होंने रामलीला के मंच से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर जोर दिया। अपने चिर परिचित अंदाज में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा।
इन दिनों पूरे देश में रामलीला का दौर चल रहा है लेकिन बरेली वासियों ने आज वृंदावन की लट्ठमार होली और फूलों की होली का आनंद उठाया। दरअसल जोगी नवादा स्थित बनखंडी नाथ मंदिर में चल रही रामलीला में आज मथुरा से आए कलाकारों ने दर्शकों के सामने ब्रज की होली खेली मथुरा के कलाकारों ने मथुरा के दृश्य को दर्शकों के सामने पेश करके सजीव प्रस्तुत किया। जिसमें लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस तरह के मंचन से हमारी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है साथ हमारे समाज में हमारी आगामी पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है।
अंकिता हत्याकांड पर सरकार का पक्ष रखते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मैं मानती हूं कि अंकिता हत्याकांड मामले में हमारी सरकार ने बड़ी गंभीरता और तत्परता के साथ हर वह कदम उठाया जिससे वह अपराधी बचने ना पाए। मात्र आठ नौ घंटे में अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे हमारी सरकार ने भेजने का काम किया है। इसके अतिरिक्त हमारी सरकार यही नहीं रुकी, एसआईटी का गठन भी किया गया है। एक भी ऐसा कोई व्यक्ति जो षड्यंत्र में शामिल होगा किसी भी तरीके से वह भी बच नहीं पाएगा। एक महिला अधिकारी को एसआईटी की जिम्मेदारी दी गई है। पूरी जांच पड़ताल चल रही है। इसके साथ-साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने के लिए मुख्यमंत्री ने न्यायालय से आग्रह किया है। सरकार की ओर से हर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। आर्थिक सहायता भी मुख्यमंत्री की ओर से उस परिवार को दी गई है। मैं स्वयं उस परिवार से मिली हूं। हमारी तो वो आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी है। मुझे उनके मंत्री होने के नाते भी एक महिला होने के नाते भी उनके परिवार में जाने का मौका मिला। उनको विभाग के प्रयासों से जो प्राप्त हो सकता है। उसके लिए हम लोग भी लगे हुए है। बहुत जल्द अंकिता के परिवार को और आर्थिक सहायता दी जाएगी। उस बालिका को न्याय मिल सके उसके परिवार को न्याय मिल सके उस दिशा में बहुत हद तक हम लोग बढ़ चुके हैं और जो छुपे रुस्तम हैं उनको भी निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम SIT करेगी। किसी प्रकार की कोई लापरवाही कहीं पर भी नहीं हुई है।
मंत्री रेखा आर्या ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत से तो पहले से ही जुड़ा हुआ है। जो भारत जोड़ो की बात कर रहे है वो अपनी पार्टी को नही जोड़ पा रहे है, उनका विजन स्पष्ट नहीं है। ये भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक आडंबर है।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *