कांग्रेस बुद्धिहीन हो चुकी है, कांग्रेस को मुद्दों से कोई लेना देना नही है: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

By: पंडित एके मिश्रा
बरेली, 9 अगस्त। बरेली बनखंडी नाथ मंदिर में धार्मिक आयोजन में पहुंची उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जहां एक ओर यूपी और उत्तराखंड के साथ साथ मोदी सरकार की जमकर तारीफ की तो वही दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कांग्रेस बुद्धिहीन हो चुकी है, कांग्रेस को मुद्दों से कोई लेना देना नही है।

बनखंडी नाथ मंदिर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक समय ऐसा था जब कावड़ियों को हुड़दंगी के रूप में देखा जाता था। मैं गर्व के साथ कह सकती हूं, उन कावड़ियों को योगी जी ने सम्मानित किया है, धामी जी ने कावड़ियों का पैर धोए और उनके चरण स्पर्श किये, मैंने खुद 25 किलोमीटर की पैदल कावड़ यात्रा की। हमारी सरकार धर्म की रक्षा भी करती है, संविधान की रक्षा भी करती है। हमारी सरकार जनकल्याण का कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि आज़ादी के अम्रत महोत्सव में प्रधानमंत्री जी का आवाहन है अबकी बार नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में बनाना होगा। नारी शक्ति जब राष्ट्र शक्ति के रूप में परिवर्तित होगी, उस देश का विकास होने में फिर कोई बाधा नही आएगी। ये एक बड़ा संदेश है। 15 अगस्त तक हर घर मे तिरंगा लगाने का काम किया जाए।

रेखा आर्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बुद्धिहीन हो चुकी है, कांग्रेस को हम कोई धार्मिक काम करते है उसमें दिक्कत है, हमने कावड़ यात्रा की उसमे दिक्कत है, कोई धार्मिक अनुष्ठान किया जाए उसमे दिक्कत है, मुझे लगता है कांग्रेस के पास कहने को कुछ नही है। कांग्रेस धर्म भृमित भी है। कांग्रेस को खुद नही मालूम कि उसे क्या करना है। कांग्रेस का काम केवल विरोध करना रह गया है। ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने काले वस्त्र धारण करते हुए ईडी ने जब पूछताछ की उससे पहले महगाई, बेरोजगारी को लेकर ईडी की पूछताछ को लेकर इससे पहले कभी उनका ऐसा प्रदर्शन नही रहा। जैसे ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, राहुल गांधी, सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू हुई कांग्रेस काले वस्त्र पहनकर विरोध करने लगी। ये साफ बताता है कि काँग्रेस को मुद्दों से कोई लेना देना नही है। कांग्रेस को परिवार को बचाने का काम करना है, कांग्रेस में उन दो लोगो को सिद्ध करना है कि वो संविधान से ऊपर है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है संवेधानिक व्यवस्था में ईडी भी बनी है। संवेधानिक व्यवस्था की परिधि की जांच के घेरे में अगर वो आये है उन्हें ईडी को सही जबाब देना चाहिए, जांच का सामना करना चाहिए। सामना करते हुए अगर वो सच्चे है तो निखर कर आएंगे।

रेखा आर्या ने बनखंडी नाथ मंदिर में 108 शिवलिंग और भगवान की अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई है। जिसमे उन्होंने देश भर से साधू संतो को बुलाया है। सभी साधू संतों ने यज्ञ और मंत्रोच्चार के द्वारा सभी भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। 4 दिनो तक चले इस धार्मिक आयोजन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति पप्पू गिरधारी मौजूद रहे। आज आखिरी दिन भंडारे का आयोजन किया गया जिसके एक लाख से अधिक लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *