उत्तराखंड में किसानों के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना, किसानों को सरकार देगी 200 करोड़

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे बरेली, सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिनाई की धामी सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल पर बोले गणेश जोशी, हाईकमान जो फैसला लेगा वो प्रदेश हित में होगा, जनता के हित में होगा
किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन राशि शुरू कर रहे है, 200 करोड़ की व्यवस्था बजट में की है
प्रथम तीन ऑर्गेनिक राज्यों में उत्तराखंड का नाम आया है, जिसमे हमे केंद्र सरकार करेगी सम्मानित

बरेली, 21 सितंबर। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज बरेली पहुंचे जहां उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने जहां किसानों को किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन राशि देने की बात कही तो वही उन्होंने किसानों की से दोगुनी और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कैबिनेट में मिल रहे फेरबदल के संकेत पर कहा कि हाईकमान जो भी निर्णय लेगा वो प्रदेश और जनता के हित में होगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों और आज की सरकार में इतना अंतर है कि आज जो भी भ्रष्टाचार करता है उसे जेल जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 45 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, उसका कितना भी बड़ा लिंक क्यों न हो उसे जेल जाना ही होगा। वही कैबिनेट में मिल रहे फेरबदल पर उन्होंने कहा कि हाईकमान जो फैसला लेगी यह हाईकमान का काम है उसमें मैं नहीं बोल सकता हमारा नेतृत्व बहुत सोच समझ कर फैसला लेता है और जो भी हो प्रदेश के हित में होगा जनता के हित में होगा। क्योंकि आज देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में है।

गणेश जोशी ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि 2025 में जब हमारा राज्य 25 साल का हो जाएगा तो हम कृषि के क्षेत्र में हम अपने उत्पाद को दुगना करेंगे। इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं उनका आशीर्वाद लगातार मिला है। आज हमने किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन राशि जिसमें 2000 रुपए किसानों को दिए जाएंगे, उसको हमने कैबिनेट से पास किया है। 200 करोड़ की व्यवस्था बजट में की है जो कि किसानों की आय दोगुनी करने में सार्थक कदम होगा।
ऑर्गेनिक फार्मिंग पर हम जोर दे रहे है। 23 तारीख को हमें प्रथम तीन ऑर्गेनिक राज्यों में हमारा भी नाम आया है भारत सरकार द्वारा इनाम दिया जा रहा है। हमने खेती में उत्पादों को चेंज करने को कहा है। धान में हमें इतना फायदा नहीं होता है इसलिए हम मक्का की खेती करेगे उससे ज्यादा फायदा होगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा को कोई नहीं रोक सकता। आपदा के बाद सरकार क्या कर रही है, सरकार की क्या जिम्मेदारी है, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक क्या कर रहे है? लेकिन आज हमारे मुख्यमंत्री जी कहीं आपदा आती है तो स्वयं पहुंचते हैं। मेरे क्षेत्र में भीषण आपदा आई थी। जिसमें 8 लोगों की जान चली गई थी 22 मकान बिल्कुल ध्वस्त हो गए। मैं सुबह 5 बजे वहां पहुंच गया था और ऐसा दुर्गम क्षेत्र जहां अधिकारी मुझे जाने को मना कर रहे थे लेकिन मैं रस्सी पकड़कर वहां पर गया। उनको हेलीकॉप्टर से निकालकर हमारी सरकार ने एक महंगे हॉस्पिटल में उन सबका इलाज कराया। बात यह है कि आपदा के बाद सरकार क्या कर रही है सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।

 

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *