एक आरोपी बालिग है जबकि दूसरा नाबालिग| दोनों ने वारदात को अंजाम देने के बाद एक सुनसान सड़क पर अपना धमकी वाला वीडियो बनाया| इसमें उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के फैजल की नकल करते हुए डायलॉगबाजी की|

आगरा:उत्तर प्रदेश के आगरा में टीचर को कोचिंग से बाहर बुलाकर गोली मारने वाले दो स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस की गिरफ्त में आते ही स्टूडेंट्स की हेकड़ी निकल गई| उन्होंने पुलिस को बताया कि वो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरह खौफ पैदा करना चाहते थे| लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो देखने के बाद उन्होंने टीचर को गोली मारी फिर खौफ पैदा करने के लिए अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया|

बताया जा रहा है कि एक आरोपी तरुण बालिग है जबकि दूसरा नाबालिग| दोनों ने वारदात को अंजाम देने के बाद एक सुनसान सड़क पर अपना धमकी वाला वीडियो बनाया| इसमे उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के किरदार की नकल करते हुए डायलॉगबाजी की|

वीडियो में एक आरोपी कहता है- ऐ कैसे गोली लगी? इस सवाल पर दूसरा जवाब देता है- टांय| फिर आरोपी पूछता है- कैसे गिरा? इसपर दूसरा कहता है- धांय| फिर एक आरोपी कहता है फैजल कहते हैं मुझे फैजल| ऐसे ही नाम नहीं रखा है फैजल| इसके बाद दूसरा आरोपी कहता है हमें सुच्चा गैंगस्टर कहते है| फिर 6 महीने बाद तेरी ऐसी की तैसी करूंगा| तेरी टांगों को छलनी करूंगा| 40 गोली मारूंगा| अभी एक गोली मारी है| 39 गोली मारनी रह गई है|

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में एक ने फैजल का किरदार निभाया था और दूसरे ने सुच्चा का| दरअसल, दोनों आरोपियों का टीचर के छोटे भाई से विवाद हो गया था| इसके बाद टीचर को दोनों आरोपियों ने गोली मार दी|

जानिए पूरा मामला 

मालूम हो कि कल यानी गुरुवार को दो छात्रों ने टीचर के गोली मार दी थी| स्टूडेंट तरुण और एक दूसरा लड़का साथ में ही घायल हुए टीचर सुमित के यहां कोचिंग पढ़ते थे| सुमित के छोटे भाई योगेंद्र से दोनों का झगड़ा हो गया था| जिसके चलते लड़कों ने उसे मार दी|

गोली मारने के बाद स्टूडेंट्स ने भागते समय रास्ते में बाइक खड़ा कर सड़क पर वीडियो बनाया| 25 सेकंड के इस वीडियो में छाती ठोककर तरुण ने साथी के साथ ऐलान किया मुझे ऐसे ही फैजल नहीं कहते है| गालियों से भरमार वीडियो में दोनों स्टूडेंट्स ने खुला ऐलान किया था कि टीचर के पैर को छलनी करना है|

बताया जा रहा है कि टीचर सुमित और आरोपी स्टूडेंट थाना खंदौली क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले है| सुमित के भाई योगेंद्र से झगड़ा होने के बाद मामला रंगबाजी में बदल गया| सुमित का एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट है| फिलहाल, गोली लगने के बाद घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|