भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची सौंपी, जाने कितने भारतीय है पाकिस्तान की जेलों में बंद

नई दिल्ली, 01 जनवरी 2023। साल 2023 शुरू हो चुका है। परंपरा के मुताबिक भारत और पाकिस्तान एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची एक दूसरे को सौंपते है। आज 1 जनवरी 2023 को परंपरा के अनुसार दोनो देशों ने जो सूची सौंपी है उससे पता चलता है की पाकिस्तान की जेल में बंद बहुत सारे कैदियों की सजा पूरी हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद पाकिस्तान की सरकार उनको रिहा नही कर रही है।
साल 2008 में हुए काउंसलर समझौते के तहत 1 जनवरी और 1 जुलाई को दोनों देश कैदियों की सूची साझा करते हैं। पाकिस्तान के मुताबिक उसकी कैद में भारत के 705 कैदी हैं, जिसमें 51 नागरिक कैदी और 654 मछुआरे हैं। वहीं भारत की जेल में पाकिस्तान के 339 नागरिक कैदी और 95 मछुआरे हैं।
दरअसल पाकिस्तान की जेलों में बंद ज्यादातर वो लोग है जो धोखे से पाकिस्तान की सीमा में चले जाते है। जिस वजह से ऐसे लोगो को बिना किसी जुर्म के सजा भुगतनी पड़ती है। मछली पकड़ने जाने वाले मछुआरे पाक सीमा में भूलवश चले जाते है।
भारत सरकार ने अपने सभी कैदियों को रिहा करने की मांग की है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि पाकिस्तान कैदियों को रिहा करता है या नही।
पाकिस्तान और भारत के बीच अभी भी तनाव है। पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिशे रचता रहता है। पाकिस्तान की तरफ से आए दिन घुसपैठ होती रहती है। लेकिन भारतीय सेना पाकिस्तान को कड़ा जवाब देती है।

 

By Anup