क्या महिलाओं के लिए सुरक्षित नही दिल्ली ? क्या दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड ?

 

नई दिल्ली, 02 जनवरी 2023। देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक स्कूटी सवार लड़की को कार सवार 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। पीड़ित परिवार का कहना है की मेरी बेटी के साथ 5 लोगो ने रेप किया और फिर उसको नग्न करके कार से 12 किमी तक घसीटा गया। दिल्ली में नए साल पर हुई इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में है। जब 12 किमी तक लड़की को दरिंदे घसीटते रहे तो दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी। जबकि एक तरफ दिल्ली पुलिस नए साल पर पुख्ता सुरक्षा की बात कर रही थी। हजारों पुलिस कर्मियों को दिल्ली में नए साल पर सुरक्षा के लिए लगाया गया था।

12 किलोमीटर तक कार से घसीटकर के गए कार सवार

दरअसल दिल्ली में स्कूटी सवार एक लड़की का कार से घसीटते हुए का वीडियो सामने आया है। पुलिस की जांच में ऐसे कई वीडियो मिले है जिसमे लड़की को कार से कई किमी तक घसीटा गया। वही करीब 12 किमी तक लड़की को घसीटने के बाद उसके शव को सड़क पर छोड़कर कार सवार फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली की कंझावला में एक लड़की का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मां ने लगाया रेप कर हत्या का सनसनीखेज आरोप

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंट से मौत का मुकदमा दर्ज किया हैं। जबकि लड़की की मां का कहना है की उनकी बेटी के साथ 5 लोगो ने रेप किया और उसे नंगा करके कार से कई किलोमीटर तक घसीट कर उसकी हत्या कर दी। वही इस मामले को ग्रह मंत्री अमित शाह ने भी संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस से जबाब तालाब किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब किया है।

पुलिस ने घटना में शामिल सभी पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

वही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिन 5 लोगो को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान 26 साल के दीपक खन्ना, 25 साल के अमित खन्ना, 27 साल के कृष्णन, 26 साल के मनोज और 27 साल के मित्तल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कई राज पुलिस के सामने उगले है।

By Anup