श्रद्धा की तरह दी टुकड़े टुकड़े करने की धमकी, 11 सालो तक बनाकर रखा बंधक

बरेली, 7 जनवरी 2023। बदायू की दलित युवती को बरेली में 11 सालों तक बंधक बनाकर रखा गया। उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर 11 सालो तक उसके साथ बहुत सारे लोगो ने शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे बेल्टो से पीटा जाता था। हाथ पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर उसे कई कई दिनों तक भूखा प्यासा रखा जाता था। लेकिन अब पीड़िता उन दरिंदो के चंगुल से निकलकर अपने परिजनों के पास पहुंच गई है। वही बरेली की कैंट थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के जिला अस्पताल पहुंची पीड़िता का कहना है की आरोपी सादिक श्रद्धा की तरह उसके भी टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। उसकी जान को खतरा बना हुआ है।
पीड़िता का कहना है की वो डांसर थी और डीजे पर डांस करती थी। इस दौरान सादिक नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसे बेरहमी से पीटा और उसका रेप किया। जिसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर उससे निकाह कर लिया। युवती ने बताया की उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम नूर फातिमा रख दिया। उसे 11 साल तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान सादिक और उसके भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया की उसके साथ बहुत सारे लोगो ने संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया की उसे बेल्टो से पीटा जाता था। 11 सालो तक उसके घर वालो से भी उसकी कभी बातचीत नही हुई। किसी तरह दरिंदो के चंगुल से बचकर पीड़िता अपनी मामी के पास पहुंची। जिसके बाद उसने अपनी मामी को आप बीती बताई। पीड़िता की मामी ने बताया की सादिक लगातार टुकड़े टुकड़े करने की धमकियां दे रहा है।

वही एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया की पीड़िता को 11 सालो तक बंधक बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और उससे निकाह किया। उसके 2 बच्चे भी है।

 

By Anup