डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान में परहेज रखना सबसे ज्यादा जरुरी है| परहेज और वर्कआउट की मदद से आप काफी हद तक डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते है| आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए|

डायबिटीज के चलते बार-बार पेशाब आने, प्यास लगने और भूख बढ़ने जैसी समस्या होने लगती है. डायबिटीज को अगर कंट्रोल में न किया जाए तो इससे कई तरह की बीमारियां होने की संभावना रहती है| दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपक कुमार सुमन बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना होता है| आइए जानते हैं कि आखिर डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए.

कद्दू

सर्दियों के मौसम में डायबिटीज मरीजों को अपनी डाइट में काजू शामिल करने चाहिए| कद्दू खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है| डॉ. दीपक के मुताबिक, सर्दियों के दौरान तापमान कम हो जाता है| ऐसे में शुगर के मरीजकिसी तरह की ठंडी चीज के सेवन से बचना चाहिए.

पालक

हरी पत्तेदार सब्जी पालक में आयरन भरपूर पाया जाता है| सर्दियों में अगर आप अपनी डाइट में फ्रेश पालक को शामिल करते है| तो इससे ब्लड शुगर लेवल ठीक रहता है| बता दें कि इसमें फोलिक एसिड होता है, जिससे ब्लड शुगर बैलेंस रहता है|

अश्वगंधा

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है| इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है| हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है| ये स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करता है|

मेथी

मेथी की तासीर गर्म होती है| सर्दियों के मौसम में खासकर मेथी को बेहद पसंद किया जाता है| इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है| इससे भूख कंट्रोल रहने के साथ-साथ ब्लड शुगर को मैनेज रहता है| इसके अलावा, आप डाइट में शकरकंद भी शामिल कर सकते है|