बजट में क्या क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा जाने सबकुछ

नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज आम बजट पेश किया। आम बजट से देश के ज्यादातर लोग काफी खुश नजर आ रहे है। बजट में आम से लेकर खास तक सभी का ध्यान रखा गया है। आम आदमी के लिए सबसे बड़ी राहत भरी खबर ये है की अब 7 लाख रुपए तक उसे टैक्स नहीं देना होगा। बजट में टूरिज्म पर भी ध्यान दिया गया। ग्रीन एनर्जी पर भी विशेष फोकस किया गया। युवाओं के लिए भत्ते की व्यवस्था तो मेडिकल के क्षेत्र में भी बहुत बड़ी घोषणा बजट में की गई है। सोना चांदी महंगा हुआ है जबकि जरूरत की तमाम ऐसी चीजे है जो सस्ती हुई है।
जाने कम समय में सबकुछ ……..

सबसे पहले जाने क्या क्या सस्ता हुआ है?

वित्त मंत्री ने बजट में जो घोषणा की है उसमे एलईडी टीवी, मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई। टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी 5% से घटाकर 2.5% की गई। लिथियम आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल सामान की इंपोर्ट ड्यूटी घटाई। हीट कॉइल पर कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 15% कर दी गई है। लैब में बने हीरों की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल सीड पर ड्यूटी कम की। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए चिंप फीड पर कस्टम ड्यूटी कम करेगी, इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने भी सस्ते हुए है।

जाने क्या क्या हुआ महंगा

बजट में सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आपात ड्यूटी (NCCD) को 16% बढ़ाया। गोल्ड बार और प्लेटिनम से बने सामान की ड्यूटी बढ़ाई। चांदी की ड्यूटी 6% से 10% की। उससे बने सामान पर भी ड्यूटी बढ़ाई। कंपांउडेड रबर पर ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 25% किया। किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 15% की गई।

युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मोदी सरकार ने युवाओं के लिए बजट में विशेष ध्यान रखा है। 47 लाख युवाओं के लिए ‘पैन इंडिया नेशनल एप्रेंटिसशिप स्कीम’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत 3 साल तक भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा 3 साल में 740 एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38,800 शिक्षकों और स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

देश भर में 157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत योजना। 2 लाख रुपए तक की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की ब्याज दर साढ़े 7 से बढ़ाकर 8% की गई। इस स्कीम में निवेश की सीमा 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए की गई।

अब मैनुअल सफाई की जगह मशीनों से सफाई को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनहोल की जगह मशीन होल पर फोकस होगा।

PAN कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। अभी तक टैक्स फाइलिंग के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। केवाईसी प्रक्रिया आसान होगी।

पीएम आवास योजना का बजट 66% बढ़ाया गया, इसके तहत 79000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।

कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। युवा उद्यमियों के कृषि-स्टार्टअप्स के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ किसानों को मदद दी जाएगी। इसके लिए 10,000 जैव इनपुट संसाधन केंद्र बनाए जाएंगे।

खेती में क्लस्टर सिस्टम के साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा। पीएम मत्स्य पालन योजना के लिए 6000 करोड़ की योजना बनाई गई।

रीजनल एयर कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए देश में 50 नए एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाए जाएंगे।

बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसमें सभी भाषाओं की किताबें मौजूद होंगी।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक पढ़ाई-लिखाई पर जोर । ‘यूनिफाइड स्किल इंडिया डिजिटल प्रोग्राम’ के तहत देश में 30 स्किल इंडिया सेंटर बनेंगे, जहां युवा ट्रेनिंग ले सकेंगे।

5G ऐप और सेवाओं के विकास के लिए 100 लैब बनाने का ऐलान।

गोबरधन स्कीम के तहत खर्च होंगे 10 हजार करोड़ रुपए। 5 फीसदी कंप्रेस्ड बायोगैस अनिवार्य होगी।

रामसर स्थल, जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण पर्यटन को ‘बढ़ावा दिया जाएगा। देश में 75 रामसर स्थल हैं।

महामारी से प्रभावित छोटे उद्योगों (MSME) के लिए 2 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम लाई जाएगी। 5 प्रतिशत से कम नकदी वाले MSME को टैक्स में छूट दी जाएगी। MSME को 3.7 लाख की राहत दी जाएगी।

रेलवे का कायापलट करने के लिए के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए। नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

जेलों में बंद गरीब कैदियों की जमानत और उनपर लगाई गई जुर्माने की रकम अदा करने में सरकार मदद करेगी। जमानत का खर्च सरकार उठाएगी।

 

By Anup