लक्षद्वीप बनाम मालदीव: पीएम मोदी का अपमान नही सहेगा भारत, भारतीयों ने दिया मालदीव को बड़ा झटका

नई दिल्ली, 07 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री मोदी लक्षद्वीप दौरे पर क्या गए मालदीव को मिर्ची लगने लगी। मालदीव को लगा की मोदी के लक्षद्वीप जाने से उसका नुकसान होगा। मालदीव के पर्यटन पर इसका असर पड़ेगा। यही वजह रही की मालदीव के तीन मंत्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद भारतीयों में मालदीव को लेकर जबरदस्त आक्रोश है।

एक्स पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है, और लगातार मालदीव जाने वाले भारतीय अपने टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। मालदीव को भी अपनी गलती का एहसास हो गया है। मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री से माफी मांगी है और अपने तीनों मंत्रियों को निलंबित भी कर दिया है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लक्षद्वीप पहुंचे तो वहां की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई। लक्षद्वीप को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह धरती का स्वर्ग है। लक्षदीप की खूबसूरती देखकर हर कोई उसे निहार रहा था। लक्षद्वीप का नजारा मालदीव से भी कई गुना आकर्षक और सुंदर है।जैसे ही पीएम मोदी की तस्वीर एक्स पर साझा हुई इसके अलावा मीडिया में जब खबरें आई तो मालदीव के मंत्रियों को लगा की पीएम मोदी के लक्षद्वीप जाने से मालदीव को काफी नुकसान हो सकता है। यही वजह रही वहां के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बेहद ही आपत्तिजनक और विवादित बयान दिए। एक्स पर तीनों मंत्रियों ने पोस्ट की इसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव की जमकर किरकिरी हो रही है। मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है।

एक्स पर एक भारतीय ने लिखा है कि “प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ कहा नहीं कुछ किया नहीं बस लक्षद्वीप में पर्यटन को प्रोत्साहित किया इतने से ही मालदीव सरकार को मिर्ची लग गई। वहां के मंत्री अब्दुल्ला महजूद माजिद ने कहा है कि भारत लक्षद्वीप का प्रचार करके असल में मालदीव को निशाना बना रहा है। मालदीव की आमदनी का सबसे बड़ा स्रोत पर्यटन है। कुल जीडीपी का 30% पर्यटन से आता है जिसमें भारत के लोगों का योगदान लगभग 40% है। होश ठिकाने आ रहे हैं मालदीव के।”

एक और भारतीय ने एक्स पर लिखा कि मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी, भारत और हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के बाद भारतीयों ने अब तक मालदीव के लिए 10,500 होटल बुकिंग और 5,520 उड़ान टिकट रद्द कर दिए हैं “इंडिया आउट” अभियान चलाने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को बड़ा झटका. यहां तक ​​कि ऑनलाइन फ़ोरम और यात्रा बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म भी निराशा और क्रोध व्यक्त करने वाली टिप्पणियों और समीक्षाओं से भरे पड़े हैं !” एक और भारतीय ने एक्स पर पोस्ट किया कि कायदे में रहोगे तो ही फायदे में रहोगे।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट किया, “मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों को हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।”

By Anup