लेखपाल ऐसा पद है जिसके बिना राजस्व विभाग की कल्पना नहीं की जा सकती है : जिलाधिकारी

लेखपाल का कार्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता में पहुंचाना होता है : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने लेखपाल संघ द्वारा चयनित पात्र लाभार्थियों को कम्बल वितरित कर लाभान्वित किया

बरेली, 14 नवम्बर। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में उ.प्र. लेखपाल संघ का स्थापना दिवस का आयोजन तहसील सदर सभागार में सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की परम्परा सबसे प्राचीन है। यह मुगल काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व का आधार सभी काल में सदैव महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का उदाहरण किसी अन्य विभाग से नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि लेखपाल ऐसा पद है जिसके बिना राजस्व विभाग की कल्पना नहीं की जा सकती है जिस प्रकार किसी बिल्डिंग की कल्पना नीव के बिना नहीं की जा सकती है उसी प्रकार लेखपाल के बिना राजस्व विभाग की कल्पना नहीं की जा सकती है। किसी सरकार की छवि या जिले में जिला प्रशासन की छवि व लेखपाल की कर्मठता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा तथा संवेदनशीलता रूपी छवि पर निर्भर करती है। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व अधिकारियों का भरोसा सबसे ज्यादा लेखपालों पर होता है। उन्होंने कहा कि लेखपाल का कार्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता में पहुंचाना होता है तथा शासन व प्रशासन के लिए आप जनता के बारे में रिपोर्टिंग भी करता है। उन्होंने कहा कि चौबारी मेले में सबसे ज्यादा संतुष्ट तब हुआ जब मेले में लेखपालों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में लगाया गया। उन्होंने कहा कि लेखपाल हमारे परिवार का एक महत्वपूर्ण अंग है इसलिए इनके सुख और दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहता हूॅ और हर समय खड़ा भी रहॅुगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अस्तित्व मौर्य काल, मुगल काल, आधुनिक काल तथा वर्तमान लोक तांत्रिक व्यवस्था में महात्वपूर्ण बना हुआ है। जिलाधिकारी ने लेखपाल संघ द्वारा चयनित पात्र लाभार्थियों को कम्बल वितरित कर लाभान्वित किया।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बड़े ही गौरव का दिन है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी गण एवं लेखपालों को लेखपाल संघ के 60वीं स्थापना दिवस की बधाई दी और संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थापना करने के लिए याद किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में लेखपाल सम्वर्ग के प्रति अपनी संवेदशीलता एवं निजी अनुभव जो प्रकट की उसके लिए उनका लेखपाल संघ जनपद बरेली सदैव अभारी ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर अनिल कुमार, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला मंत्री उ.प्र. लेखपाल संघ भूषित सक्सेना, तहसील मंत्री उ.प्र. लेखपाल संघ राजेश कुमार सहित समस्त उ.प्र. लेखपाल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Anup