झाडू पोछा लगाया, घरों में सिलेंडर सप्लाई किए अब बदली किस्मत, पढ़े क्रिकेटर रिंकू की पूरी कहानी

आईपीएल में लगातार 5 छक्के लगाकर बटोरी सुर्खिया, हार के मुंह से जीत छीन कर लाए रिंकू

नई दिल्ली, 11 अप्रैल। कहते है सफलता किसी की मोहताज नहीं होती, मेहनत करने वालो की कभी हार नही होती। दुनिया भर में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते है, जहां कम संसाधनों में भी लोगो ने सफलता का वो मुकाम हासिल किया है जिसे हासिल करना लोगो की जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य होता है। और अगर निशाना अर्जुन की धनुष बाण की तरह हो तो सफलता तो मिलनी ही है। जी हां 5 छक्के लगाकर सुर्खिया बटोरने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनके परिवार ने आज तक जितने दर्द सहे है, जितनी भी परेशानियां झेली है लेकिन आज वह सब दुख दर्द और परेशानियां ख़ुशी का एहसास दिला रही है। यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह ने बचपन से लेकर आज तक बहुत सारी परेशानियां उठाई है। बचपन से ही क्रिकेट का शौक था लेकिन गरीबी लाचारी बदहाली उन्हें हमेशा क्रिकेट की ओर से खींचकर 2 जून की रोजी रोटी के लिए लगा देती थी। रिंकू सिंह ने झाड़ू पोछा लगाया, घरों में गैस सिलेंडर सप्लाई किया। उसके बाद जो थोड़ा बहुत समय निकला उससे क्रिकेट खेलकर प्रैक्टिस की और देश के लिए खेलने का सपना देखा। रिंकू सिंह ने हमेशा जागती आंखों से सपने देखे और उन्हे सच साबित किया। रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर हार के मुंह से जीत को छीन लिया।

गरीबी की वजह से पिता चाहते थे की रिंकू उनका हाथ बटाए। रिंकू के क्रिकेट खेलने पर डांट पड़ती थी। लेकिन आज उसी क्रिकेट ने उसकी और उसके परिवार की किस्मत बदल दी। रिंकू आज देश के करोड़ों दिलों की धड़कन है। आईपीएल में गुजरात टाइम्स के खिलाफ मैच में रिंकू ने जब लगातार 5 छक्के लगाए तो टीवी पर मैच देख रहे रिंकू के पिता की आंखो से खुशी के आंसू निकल पड़े। बोले मैंने तो अपने बेटे के लिए कुछ नही किया वो जो कुछ भी है अपने बल पर है।

By Anup