अनाथालय वृद्धआश्रम और गरीबों के घर दिवाली की खुशियां लेकर पहुंचे अफसर

मुख्यमंत्री के आदेश पर एडीजी, कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी ने मनाई गरीबों के साथ दीपावली

गरीबों के घर मिष्ठान फल चॉकलेट पटाखे लेकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री की ओर से मंदिरों को भेजी गई मिष्ठान के साथ दीपावली की शुभकामनाएं

बरेली, 23 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनोखी पहल पर बरेली के सभी अधिकांश मंदिरों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिठाई और दिए भेजे गए। जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह की ओर से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने टीबरी नाथ मंदिर समेत कई मंदिरों में पहुंचकर वहां के पुजारियों को मिष्ठान के साथ दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, कमिश्नर संयुक्ता, समद्दार, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी अखिलेश चौरसिया अधिकारियों ने अनोखे ढंग से दीपावली मनाई। उन्होंने वृद्ध आश्रम, अनाथालय और गरीबों के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी मिठाई पटाखे देकर उनकी खुशियों में शामिल हुए।

आर्य समाज अनाथालय पहुंचे एडीजी, आईजी ने वृद्ध आश्रम में मनाया दीपोत्सव

एडीजी राजकुमार पुलिस अधिकारियों के साथ आर्य समाज अनाथालय पहुंचे। अनाथ बच्चों के बीच उन्होंने दीपावली का त्यौहार मनाया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हें मिठाई फल चॉकलेट पटाखे पेन देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधिकारियों के साथ दीपावली मना कर बच्चों के भी चेहरे खिल उठे। इस दौरान एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम स्वेता यादव समेत कई अधिकारी रहे। आईजी रेंज रमित शर्मा ने परिवार के साथ वृद्ध आश्रम में दीपावली मनाई। उन्होंने मिठाई फल भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक अधिकारियों के अनोखे ढंग से दीपावली मनाने का सिलसिला चलता रहा।

संजयनगर पहुंची कमिश्नर बांके की छावनी में डीएम

संजयनगर में ममता के घर बरेली कमिश्नर संयुक्ता समददार ने दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों को पटाखे मिठाई वितरित की। कमिश्नर को अपने बीच पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। डीएम शिवाकांत द्विवेदी बांके की छावनी में सुमित के घर पहुंचे। उन्होंने वहां बच्चों को मिठाई फल भेंट किए। परिवार के सभी लोगों व अन्य बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

संजयनगर में एसएसपी, बांके की छावनी में नगर आयुक्त ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने संजयनगर में गायत्री के परिवार के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों को फल और मिठाई वितरित की। काफी देर तक बच्चों के बीच फुलझड़ी जलाते नजर आये। उन्होंने मोहल्ले के तमाम लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उन्हें मिठाई फल चॉकलेट और पटाखे भेंट किये। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बांके की छावनी मोहल्ले में पहुंचकर दीपावली मनाई। नगर आयुक्त ने मिठाई फल देकर बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उनकी जरूरत की चीजें मुहैया कराई।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *