हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य महेश्वरी का हार्ट अटैक से निधन, आईएमए में शोक की लहर

बरेली, 3 अक्टूबर। बरेली के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य महेश्वरी का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें आज सुबह सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया। 55 वर्षीय डॉ आदित्य महेश्वरी बहुत ही मिलनशार थे। वो बहुत ही हसमुख स्वभाव के थे। उनके जाने से चिकित्सा जगत को डॉ आदित्य महेश्वरी बहुत बड़ी क्षति हुई है।
डॉ आदित्य महेश्वरी मेडिसिटी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते थे। उनकी मौत की खबर से उनके चाहने वालो जैसे ही लगी तो अस्पताल में उनके अंतिम दर्शन करने वालो की भीड़ लग गई। डॉ आदित्य महेश्वरी के निधन पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ विनोद पागरानी ने कहा की उनका इस दुनिया से जाना बेहद ही दुखद है। उनकी मौत अचानक सुनकर हम सभी हैरान है। डॉ आदित्य महेश्वरी जनकपुरी कालोनी में रहते थे।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *