पुरानी पेंशन शंखनाद रैली में उमड़ा जनसैलाब, मोटरसाइकिल रैली निकालकर सरकार को कराया ताकत का अहसास

https://www.facebook.com/swabhimaantv/videos/1237099023587580/?mibextid=BuFJOqMoWj1Hyi8k

बरेली, 20 फरवरी। बरेली में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने आज तमाम कर्मचारी संगठनों के साथ एक विशाल शंखनाद रैली निकाली जहां पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंडल भर से आए कर्मचारियों और शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया। जिसमें लगभग 5000 से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। जिसके साथ नवीन पेंशन स्कीम के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आव्हान पर बरेली के ग्रामीण सफाई कर्मचारी शिक्षकों कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा विशप मंडल इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक विशाल शंखनाद रैली निकाली गई। जिसमें OPS की मांग कर रहे ऐसे व्यक्ति मुख्य चर्चा का केंद्र बने जिन्होंने अपने शरीर पर OPS लिखवा रखा था। रैली को ध्यान में रखते हुए कोतवाली पुलिस और सीओ फर्स्ट श्वेता यादव मौके पर मौजूद रहीं। संयुक्त मोर्चा ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह के माध्यम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बात करते हुए पूरे प्रदर्शन की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के 14 लाख व देश के लगभग 70 लाख शिक्षक कर्मचारी / अधिकारी एनपीएस की कमियों के कारण उसका विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा और शेयर बाजार आधारित व्यवस्था है, शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी इस व्यवस्था से पूरी तरह से निराश है क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में पेंशन मिलती है। इस व्यवस्था को पेंशन कहने में शर्म आती हैं। आपके नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है और नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है ऐसी स्थिति में शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी लगातार आपकी तरफ बड़ी उम्मीद की नजर से देख रहे हैं, कि शायद आप कर्मचारियों / शिक्षकों की पीड़ा को समझेंगे और उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। नवीन पेंशन स्कीम में न तो कर्मचारी का और है न ही सरकार का हित है। जिला संयोजक जितेन्द्र एवं जिला संयोजक हरीश गंगवार ने बताया कि यह आन्दोलन अब जन संयोजक अभिषेक अग्रवाल एवं जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तथा संस्कार का पेंशन के प्रति ‘आन्दोलन के रूप में उभरेगा। जब तक सौतेला रवैय्या बंद नहीं हो जाता तब तक संयुक्त मोर्चा संघर्ष करता रहेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के संघ पदाधिकारी मुख्य रूप से बसंत लाल गौतम, संजीव शर्मा, धर्मपाल सिंह, सुदेश तोमर, आशीष कुदेशिया, सत्यप्रकाश, डॉ० राजेश गंगवार, भारत सिंह, विजेन्द्र सिंह, सोहन लाल वर्मा, हरि शंकर, निवास शर्मा, शकील अहमद, ए०एच० रिजवी, रोहित कुमार साहू, रजेश कुमार, विकास सक्सेना, भारत सिंह पटेल, अनिल कुमार, समीक्षा सिंह, राजेश कुमार बाल्मीकि, रविन्द्र कश्यप, रनवीर सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह कोली, छोटे लाल वाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, सूरज पाल राजपूत, प्रवेश सागर, अरविन्द्र शर्मा, गजेन्द्र सिंह, हेतराम राजपूत, राकेश बाल्मीकि, नरेश भारती, अशोक कुमार बाल्मीकि, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार गंगवार, सुरेन्द्र वीर, वीरेन्द्र गंगवार, सुखपाल पटेल, नन्हे लाल बाल्मीकि, चौधरी, जोगेन्द्र सिंह, अरविन्द शर्मा, अशोक बाल्मीकि, किशन बाल्मीकि, छोटे लाल बाल्मीकि, संतराम दिवाकर, शिव सागर, संतोषी देवी, विमला वर्मा, शिवानी आदि उपस्थित रहे।

By Anup