बरेली की जनता को मिलेगी कूड़े से निजात, बाकरगंज से खत्म होंगे कूड़े के पहाड़

24 करोड़ से बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, अप्रैल से चलाने की तैयारी

नगर आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द चलाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर साफ सुथरा होगा शहर, जल्द मिलेगी कूड़े से निजात

5 लाख टन कूड़े का निस्तारण करेगा सथरापुर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

बरेली, 15 जनवरी। वो दिन दूर नही जब बाकरगंज से कूड़े के ढेर से लोगो को निजात मिलेगी। अब जल्द ही कूड़े का निस्तारण होना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली के लोगों को जल्द ही कूड़े से निजात मिलेगी। बरेली,शाहजहांपुर बॉर्डर पर सथरापुर में 24.18 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बन रहा है। उसका 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अप्रैल से चलाने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अधिकारियों के साथ प्लांट का जायजा लेकर उसे जल्द चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शासन से तीन किस्त जारी हो चुकी हैं। आखिर किस्त रह गई है। काम करने वाली टीमों को लगाया गया है। जल्दी प्लांट को चलाया जाएगा। पांच लाख टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की नगर निगम के आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता है।

शहर में प्रतिदिन निकलता है 4.45 लाख टन कूड़ा

नगर आयुक्त ने बताया कि सथरापुर में बनाया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता पांच लाख टन प्रतिदिन की है। जबकि शहर से करीब 4.45 लाख टन कूड़ा हर रोज निकलता है। नगर निगम की टीमें डोर टू डोर कालोनियों में जाकर कूड़े को इकट्ठा करती हैं। सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग स्टोर किया जाता है। इसके बाद उन्हें गाड़ियों में लोड कर बाकरगंज निस्तारण के लिए ले जाया जाता है। शहर में निकलने वाले कूड़े से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कूड़े की क्षमता ज्यादा है। प्लांट चलने के बाद कूड़े को शहर से सथरापुर में ले जाया जाएगा।

6 फरवरी 23 को खुलेगा टेंडर, सात कंपनियों ने लिया हिस्सा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का 20 फीसदी काम बकाया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को रफ्तार देने के लिए नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने पुराना टेंडर निरस्त कर दिया था। इसके बाद नई टेंडर प्रक्रिया में सात बड़ी और अनुभवी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एमएलसी चुनाव की आचार संहिता की वजह से टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। 6 फरवरी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की टेक्निकल और प्राइस विड के टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद नई कंपनी को आगे की जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को तेजी से चलाने की दिशा में काम किया जा सके।

By Anup