स्वाभिमान टीवी, डेस्क। यूपी के हापुड़ में भाजपा सांसद कंगना रनोट के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया। बुधवार को संगठन के लोग दिल्ली-गढ़मुक्तेश्वर रोड पर जाम लगाकर कंगना का पुतला जलाने जा रहे थे। तभी पुलिसकर्मी पुतला छीनने लगे। किसन भी पुतले को बचाने की कोशिश करते है। फिर पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की और रस्साकशी शुरू हो जाता है। वहीं इस बीच पुतले के दो टुकड़े हो जाते है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार किसान बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनैत के उस बयान का विरोध कर रहे थे।

जिसमें कंगना ने कहा था। आज अगर हमारा शीष नेतृत्व कमजोर होता तो भारत में भी बांगलादेश जैसी स्थिती पैदा हो सकती थी। यह किसान आंदोलन के दौरान क्या हुआ यह सब ने देखा कैसे प्रोटेस्ट के नाम पर वायलेंस फैलाया गया। वहां रेप हो रहे थे। मार कर लाशों को लटकाया जा रहा था। उस बिल को वापस लिया गया। तो उपद्रवी चौक गए। उन की प्लानिंग तो बेहद लंबी थी।

उन पर समय रहते कंट्रोल कर लिया गया। अन्यथा वह कुछ भी कर सकते थे। हालंकि बाद में बीजेपी ने एक प्रेस विज्ञप्ती जारी कर खुद को इससे अलग कर लिया और कहा कि यह उन का निजी बयान है। और वह पार्टी के नितीगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना अधिक्रीत नहीं है।

 

By ashmit