जिला जेल में 24 घंटे से चल रही है छापेमारी, डीआईजी जेल ले रहे है सभी के बयान

बरेली, 11 मार्च। बरेली की जिला जेल इन दिनों सुर्खियों में है। पिछले 24 घंटे से डीआईजी जेल आर एन पांडे जिला जेल में छापेमारी कर रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है की डीआईजी जेल के कई अहम सबूत मिले है। जिसके बाद जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

डीआईजी जेल आर एन पांडे कल सुबह से जिला जेल बरेली में छापेमारी कर रहे है। जेल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लिए जा रहे है। दरअसल 4 दिन पहले खुलासा हुआ था की जेल के अंदर अशरफ को वीआईपी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही थी। जेल के बंदी रक्षक शिवहरि अवस्थी और जेल की कैंटीन में सब्जियां और फलों को सप्लाई करने वाले सप्लायर दयाराम को बिथरी चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जानकारी मिली थी की अशरफ से जेल में एक आईडी पर आधा दर्जन से अधिक लोग मिला करते थे और जेल के गोदाम में दो से तीन घंटे तक मीटिंग होती थी। जेल में गवाहों और अधिकारियो की हत्या की साजिश रची जाती थी। पुलिस अब अशरफ के साले सद्दाम और सपा नेता लल्ला गद्दी की तलाश कर रही है। उस घर को भी सील कर दिया गया है जिसमे सद्दाम किराए के मकान में रहता था।

दरअसल डीआईजी जेल को जेल की इंटरनल जांच दी गई है। जिसमे उन्हें ये पता करना है की अशरफ का सहयोग जेल का कौन कौन कर्मचारी या अधिकारी करता था। माना जा रहा है की इसमें कई जेल के अधिकारियो पर कार्यवाही हो सकती है।

By Anup