नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना पर कसा शिकंजा, एसएसपी ने की कार्यवाही, संपत्ति होगी कुर्क

बरेली, 26, अक्टूबर। बरेली में स्मैक तस्करों पर पुलिस प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने स्मैक तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फतेहगंज पश्चिमी की नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना समेत 3 गैंग रजिस्टर्ड किए गए है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर तीन नए गैंग पंजीकृत कर 10 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 11 निवासी नदीम उर्फ मुन्ना स्मैक तस्करों का गिरोह चलाता है। उसके गिरोह में मोहम्मद नईम, जाकिर हुसैन शामिल हैं। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय का शराफत भी स्मैक तस्करी करता है। उसके गिरोह में फतेहगंज पश्चिमी की नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना और फुरकान भी शामिल हैं।फतेहगंज के वार्ड 13 का नन्हे लंगड़ा, डॉक्टर उर्फ रियासत के साथ मिलकर तस्करी करता है।
गैंग रजिस्टर्ड होने के बाद इन सभी की संपत्तियों की पुलिस प्रशासन जानकारी जुटा रहा है। जिसके बाद सभी की संपत्ति कुर्क की जाएगी। जिस वजह से तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है।

By Anup