तौकीर रज़ा का सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, अगर ये मांगे नहीं मानी तो होगा धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल

बरेली, 25 अगस्त। नूपुर शर्मा का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि भाजपा विधायक टी राजा ने मोहम्मद पैगंबर को लेकर की गई कथित टिप्पड़ी ने आग में घी डालने का काम किया है। दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक टी राजा के बयान को लेकर हंगामा बरप रहा है। आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा ने तो यहां तक बोल दिया की सरकार टी राजा की हत्या करवा सकती है, टी राजा के साथ कुछ भी हो सकता है। इसके लिए मुसलमान जिम्मेदार नही होंगे।

तौकीर रज़ा ने दरगाह आला हजरत स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। तौकीर रज़ा ने कहा की नूपुर शर्मा पर अगर मोदी सरकार ने कार्यवाही की होती तो तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा की इतनी हिम्मत नही होती। इतना ही नही टी राजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया लेकिन उन्हें जमानत दे दी गई।

वही बिल्किस बानो केस में सभी आरोपियों को रिहा किए जाने को लेकर भी तौकीर रज़ा ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा ये सिर्फ मुसलमान के साथ अन्याय की बात नही बल्कि ये इंसानियत का कत्ल है। उन्होंने कहा ऐसा जघन्य अपराध करने वाले, महिलाओ के साथ रेप और बच्चो की हत्या के आरोपियों को रिहा करना गलत है।

तौकीर रज़ा ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग की है कि वो एक सख्त कानून बनाए। जो लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते है, फिर चाहे वो किसी भी धर्म के हो हिंदू या मुस्लिम, ऐसे लोगो को फांसी की सजा देना चाहिए। अगर मोदी सरकार कानून नही बनाती है तो हम जितने भी गैर भाजपा शासित राज्य है उन सरकारों से बात करेंगे कि वो अपने राज्य के ऐसा कानून बनाए।

तौकीर रज़ा ने केंद्र सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है कि अगर सरकार विधायक टी राजा को गिरफ्तार नही करवाती है, बिल्किस बानो केस के सभी आरोपियों को फिर से गिरफ्तार नही करवाती है और कानून नही बनाती है तो वो धरना प्रदर्शन करेंगे। ये धरना प्रदर्शन अनिश्चित काल के लिए भी हो सकता है और भूख हड़ताल में भी बदल सकता है। इस प्रदर्शन के।लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *