दहेज की भेट चढ़ी विवाहिता के परिजनों ने एसएसपी से मिल नंद को गिरफ्तार करने की मांग की

 

बरेली, 6 फरवरी। बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में दिसंबर महीने में ससुराल वालो ने दहेज की खातिर गर्भवती महिला को जिंदा जलाकर मार डाला था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति, सास और नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में पति और सास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी नंद अभी तक फरार है। इतना ही नहीं 3 साल की बेटी का भी कई महीने से कोई पता नहीं चल सका है। वही इस मामले में अब परिवार वालों ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी नंद की गिरफ्तारी और मासूम बच्ची को दिलवाने की मांग की है।

बारादरी पुलिस के अनुसार, इज्जतनगर के रजत विहार निवासी दिनेश कुमार ने बेटी आकांक्षा का साल 2019 में बारादरी के दुर्गा नगर निवासी अशोक कुमार से विवाह किया था। अशोक जीएसटी विभाग में बाबू है जबकि उसके पिता जगदीश शरण रोडवेज में वर्कशाप में कार्यरत हैं। दिनेश का आरोप है कि बेटी के विवाह में उन्होंने 10 लाख रुपए खर्च किए। बावजूद ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करते थे। उन्होंने बताया की उनकी बेटी की एक 3 साल की बच्ची भी है जो डेढ़ महीने से गायब है लेकिन आज तक उसका पता नही चल सका है।

मृतका के परिवार वालों ने वीडियो भी वायरल किया है। जिसमे वो अपनी बेटी के हत्यारों को सख्त सजा दिलाने, नंद को गिरफ्तार करने और मासूम बच्ची को बरामद करने की मांग कर रहे है।

 

By Anup