Swabhiman TV

Best News Online Channel

आसमान में रहस्यमय धमाके की आवाज, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा, जानें रहस्यमय धमाके की पूरी कहानी

स्वाभिमान टीवी डेस्क। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में शुक्रवार सुबह एक रहस्यमय धमाके की आवाज ने शहर को हिला कर रख दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुए इस रहस्यमय धमाके के बारे में लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर एक दूसरे से इस बारे में पूछ रहे है। शहर से लेकर देहात तक यह आवाज सुनी गई। घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिल गईं। लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। इस बारे में लोगों का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे तेज धमाके की आवाज सुनी। इस आवाज को सुन कर वह अपने घरों से बाहर आ गए। एक-दूसरे से जानकारी करने लगे। बताया जा रहा है कि उन्हें ऐसा लगा जैसे आसमान में कोई चीज फटी हो।

धमाके की हो रही सोशल मीडिया पर चर्चा
एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसर शहर के इज्जतनगर, बारादरी, किला, प्रेमनगर आदि इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई। लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा करते रहे, लेकिन दोपहर बाद असमंजस की स्थिति बनी रही। जिले के हाफिजगंज इलाके में धमाके को लेकर लोग चर्चा करते रहे।

अल्ट्रा सोनिक बूम
जानकारों के मुताबिक अल्ट्रा सोनिक बूम की आवाज रहेगी। ऐसा तब होता है, जब कोई विमान ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरता है। इससे आसमान में तेज धमाके जैसी आवाज होती है। हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।