लोकसभा चुनाव को लेकर बरेली में होगा मंथन, राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जन भर मंत्री भी होंगे शामिल

बरेली, 17 मई। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। ब्रज क्षेत्र में बरेली से लोकसभा चुनाव का आगाज होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बरेली में कल एक बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के एक दर्जन मंत्री नवनिर्वाचित मेयर, चेयरमैन और संगठन के तमाम बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं।

बरेली के नैनीताल रोड स्थित होटल ग्रांड निर्माना में कल सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मीटिंग चलेगी जिसमे लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर मंथन होगा। दरअसल भाजपा ने ब्रज क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्रज क्षेत्र के सभी 6 नगर निगमों में भाजपा के मेयर बने, इसके साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी भाजपा ने इतिहास रचने का काम किया है।

कल होने वाली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी , कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री संजय गंगवार ब्रज क्षेत्र के सभी 6 मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष होंगे शामिल सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष शामिल होंगे।

By Anup