यह गैर कांग्रेसी सरकार है, जितना हक इस देश में हिंदू समाज का उतना ही हक मुस्लिम समाज का: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

हम वक्फ की संपत्ति से भू माफियाओं का कब्जा हटवायेगे और उस पर पार्क, अस्पताल और मदरसा बनबाएगे: अल्पसंख्यक, हज मंत्री धर्मपाल सिंह

बरेली, 14 नवंबर। बरेली के नेहरू युवा केंद्र में हुए राष्ट्रीय मुस्लिम पसमांदा सम्मेलन के जरिए भाजपा के मुस्लिम वोट में सेंध लगानी शुरू कर दी है। अगर आने वाले निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका असर थोड़ा सा भी हुआ तो ये सपा सहित अन्य राजनैतिक दलों की टेंशन जरूर बढ़ाएगा। आज सम्मेलन में मंच से मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक, हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने हिजाब, वक्फ की संपत्ति, मदरसों का सर्वे, हज पर दी जा रही आर्थिक सहायता सभी का जिक्र किया। उन्होंने कहा की हम चाहते है की मुसलमान के बच्चे के एक साथ में कुरान तो एक में विज्ञान की किताब हो। वो दीनी तालीम ले तो अंग्रेजी, गाडित, विज्ञान, कंप्यूटर व अन्य विषयों का भी ज्ञान ले सकें। उन्होंने कहा की देश की आजादी में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी का योगदान है। इसलिए इस देश पर हिंदू और मुसलमान सभी का बराबरी का अधिकार है।
यह गैर कांग्रेसी सरकार है इसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास लेकर आगे बढ़ा जा रहा है। समाज को कैसे बाटा जाए ये कांग्रेस, बसपा, सपा करती रही है। मुसलमानों का वोट कैसे हासिल किया जाए उसको हथियाने का काम यह सरकारें करती रही। सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया। पीएफआई वह संगठन है जो विदेशी फंड से चलता है। समाज को बांटने का काम करता है यह आतंकवाद फैलाता है। हिजाब को जो प्रदर्शन था उसे दबाने का काम किया गया। उन्होंने पसमांदा समाज के लोगो से कहा की आप खिड़की खोलो दरवाजा भाजपा खुलवा देगी। उन्होंने कहा की हम वक्फ की संपत्ति से भू माफियाओं का कब्जा हटवायेगे और उस पर पार्क, अस्पताल और मदरसा बनबाएगे।

By Anup