तिरंगा यात्रा स्थगित, नजरबंद हुए तौकीर रज़ा, पीएम मोदी के लिए ये क्या बोल गए तौकीर

बरेली, 15 मार्च। मौलाना तौकीर रज़ा की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को आज पुलिस प्रशासन ने नही निकलने दिया। प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर दिया। जिसके बाद शाम साढ़े 4 बजे प्रशासन ने उन्हें प्रेस कांफ्रेंस करने की इजाजत दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तौकीर रज़ा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की देश का संविधान खतरे में है, देश का तिरंगा खतरे में है, देश का मुसलमान खतरे में है, जिस वजह से हमे तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला लेना पड़ा। लेकिन सरकार ने हमे नजरबंद कर दिया।

हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालो पर दर्ज हो देश द्रोह का मुकदमा

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा प्रस्तावित तिरंगा यात्रा स्थगित होने से काफी गुस्से में है। उन्हें 3 दिन तक प्रशासन ने नजरबंद कर रखा है। हाउस अरेस्ट हुए गुस्साए मौलाना ने पत्रकारों से बातचीत में भड़ास निकाली। मौलाना ने कहा, हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। कहा है कि देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं है। मुसलमानों की लिंचिंग हो रही है, उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें तो लिंचिग की आदत हो गई है, हम तो मरने को तैयार हैं, हमें घेर कर मार डालो। मौलाना तौकीर रजा ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्योंकि आज हिंदू राष्ट्र की बात हो रही है, कल कोई मुस्लिम राष्ट्र की बात करेगा. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालना इसलिए जरूरी है कि मुल्क में कुछ फिरका परस्त संगठन हैं जो माहौल खराब बना रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार उनकी सरपरस्ती कर रही है।

10 लाख मुस्लिम लड़कियों को बनाया गया हिंदू

उन्होंने कहा मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़के फंसा रहे हैं। दस लाख मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों ने फंसाया है। इसी वजह से मुझे तिरंगा यात्रा निकालनी पड़ रही है। हमारी बात सरकार नहीं सुन रही है। यही कारण है कि हमें राष्ट्रपति से मिलने और ज्ञापन देने के लिए जाना था। लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं होने दिया

एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में संविधान लेकर निकालते तिरंगा यात्रा

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि जो बुनियादी परेशानियां हैं, इन मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। इसलिए हम मजबूर होकर तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे थे लेकिन हमे तिरंगा यात्रा नही निकालने दी गई। हम एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में संविधान लेकर पैदल दिल्ली जाते। लेकिन प्रशासन ने हमे नजरबंद कर दिया।

काले अंग्रेजों के खिलाफ शुरू होगा आंदोलन

तौकीर रज़ा ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा की एक आंदोलन अंग्रेजो के खिलाफ हुआ था और अब दूसरा आंदोलन काले अंग्रेजों के खिलाफ शुरू होगा। पीएम अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे है। वो एक समुदाय के प्रधानमंत्री है। दलितों मुसलमानों, दबे कुचलो को दबाया जा रहा है। तौकीर रज़ा ने कहा की वीएचपी, बजरंग दल पर जब तक पाबंदी नहीं लगाई जाएगी तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। मैने इनके दवाब में नही बल्कि मैं देश के कानून का पालन करता हु इसलिए हमने अपना कार्यक्रम रोका है। सरकार नही चाहती की राष्ट्रपति को जमीनी हकीकत पता चल सके। नरेंद्र मोदी की बेईमानी को अब बर्दास्त नही किया जायेगा। असहयोग आंदोलन क्षेड़ा जा सकता है।

 

By Anup