मुसलमानों और स्वरा भास्कर की शादी पर ये क्या बोल गई साध्वी प्राची

बरेली, 20 फरवरी। वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने मुसलमानों को घर वापसी का न्योता दिया है। उन्होंने कहा सभी भारतीयों के पूर्वज हिन्दू थे। मदनी के ओम और अल्लाह वाले बयान पर भी उन्होंने कहा जल्द ही मदनी भी घर वापसी करने वाले है। उन्होंने कहा की भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की फहद अहमद से शादी पर भी निशाना साधा। साध्वी प्राची ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वरा भास्कर पहले ही हिंदू विरोधी बयान देती रही है और अब उन्होंने पहले फहद अहमद से शादी करके सिद्ध कर दिया कि वह हिंदू विरोधी है। लेकिन शायद उन्होंने श्रद्धा के टुकड़े फ्रिज और सूटकेस में रखे हुए टुकड़े नही देखे। अगर स्वरा भास्कर देख लेती तो शायद वह शादी नहीं करती। कोई पता नहीं कि स्वरा भास्कर के साथ भी कब ऐसी ही घटना हो जाए। उन्होंने कहा जल्द ही मीडिया में उनके तलाक की भी खबर आ जायेगी।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की जल्द ही भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। भारत जल्द ही अखंड भारत बनेगा। उन्होंने कहा की भारत में रहने वाले सभी लोगो के बुजुर्ग हिंदू थे। मदनी ने भी ओम और अल्लाह एक ही है ये कहा है। उन्होंने कहा की हम सभी को घर वापसी का न्योता देते है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। इसलिए हिंदुस्तान हिंदुओ के लिए है। जो लोग मुसलमान है उनके पूर्वजों ने तलवार के डर से सलवार पहन ली थी। बरेली में प्रवास पर आए आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान प्रत्येक भारतीय के पूर्वज हिन्दू है का भी साध्वी प्राची ने समर्थन किया।

By Anup