न्यूज़ डेस्क: 7 सितम्बर से शुरू हुईं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के अलग अलग राज्यों में पहुंच रही है जिसमें तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता लगातार जुड़ रही है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितम्बर को शुरू हुईं यात्रा 6 राज्यों के 28 से ज्यादा से जिलों में यात्रा पहुँच चुकी है।

कन्याकुमारी से शुरू होकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में है, जिसका नेतृत्व 66 दिन से राहुल गांधी कर रहे हैं, एक जानकारी के मुताबिक सोमवार को यह यात्रा हिंगोली जिले के कलामनूरी से होते हुए वाशिम तक पहुंचेगी.

वहीं राहुल गांधी ने कलामनूरी में कहा भारत को ना ही विभाजित किया जा सकता है और ना ही हम इसका विभाजन होने देंगें ना ही देश में नफरत फैलने देंगे। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 

आखिर कैसे शुरू हुईं राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा

देश में कोंग्रस पार्टी को एक नया आयाम देने को राहुल गाँधी की इस यात्रा का उद्देश्य भरता को जोड़ने का है, यात्रा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में एकता लाना है, देश को एक साथ आगे लाना और मजबूत बनाना है, अब सवाल ये खड़ा होता है। की क्या? भारत टूटा हुआ है जो राहुल गाँधी यात्रा के जरिये जोड़ने का प्रयास क़र रहे है. या ये यात्रा सिर्फ कांग्रेस पार्टी को जोड़े रहने के लिए यात्रा की जा रही है।

 

कब तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा?

कांग्रेस की भरता जोड़ो यात्रा 150 din चलने वाली है जोकि दो पाली में चलेगी प्रथम पाली सुबह 7 बजे से 10.30 तक और दूसरी दोपहर 3.30 बजे से.6.30 तक सुबह की पाली में यात्रा 15 किलोमीटर तक चलेगी वहीं शाम में यात्रा 10 किलोमीटर चलेगी।

 

 

 

 

 

 

By Sarvesh