योगी सरकार ने किसानों के नुकसान की भरपाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिलेगा फसलों का मुआवजा, बीमा कंपनी को दे जानकारी
72 घंटे के अंदर बारिश से बर्बाद फसलों की कृषि विभाग को दे जानकारी
फसलों का बीमा करने वाली कंपनी को भी टोल फ्री नंबर से कराएं अवगत

बरेली, 9 अक्टूबर। भारी बारिश से बर्बाद हुई फसल के बीच राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसल बीमा योजना के जरिए किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। 72 घंटे के अंदर फसलों का बीमा करने वाली कंपनी को सूचना दें। इसके अलावा कृषि विभाग को भी फसलों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी दें। जिससे फसल का आकलन कर उनके नुकसान की भरपाई की जायेगी। इसको लेकर बीमा कंपनी ने टोल फ्री नंबर 18001035490 भी जारी किया है।

बरेली में इफको टोक्यो ने किया है फसलों का बीमा

किसानों की फसलों का बीमा बरेली में इफको टोक्यो कंपनी के द्वारा किया गया है। किसानों से फसलों के नुकसान की जानकारी मिलने के बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधि कृषि विभाग के अफसरों से संपर्क करेंगे। विकासखंड, तहसील स्तर एवं जिला स्तर के कार्यालयों में भी किसान इसकी सूचना दें। इसके बाद राजस्व टीम मौके पर जाकर किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन करेगी। राजस्व टीम कृषि विभाग की संयुक्त रिपोर्ट आने के बाद किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा।

बरेली में 1.32 लाख हेक्टेयर में बोया है धान

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 1.32 लाख हेक्टेयर में धान की फसल की बुवाई की गई है। हालांकि, किसानों का कहना है कि 50 प्रतिशत फसल इस वर्षा से बर्बाद हो जाएगी। इससे धान पतला और मटमैला होने के आसार हैं। धान की फसल में नुकसान तो हो ही रहा है। अगैती पालक, मेथी, धनिया, गोभी, मटर, आलू आदि की फसल बर्बाद हो गई है। जिन किसानों ने आलू के बीज की बुवाई कर दी है तो उनके आलू के बीज सड़ सकते हैं। पानी भरने से खेत में खरपतवार बहुत अधिक जमेंगे, जो फसल को भारी नुकसान पहुंचाएंगे।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *