हुक्काबार में गोली चलने की वजह जानकर हो जायेगे हैरान, आरोपी गिरफ्तार

बरेली, 5 मार्च। हुक्काबार में गोली चल गई, गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। वही पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ख़बर उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की है। फिलहाल पुलिस हुक्का बार की भी जांच कर रही है।
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम स्थित ब्रूबेरी रेस्टोरेंट के हुक्का बार में प्रेमिका के चक्कर में जमकर बबाल हो गया और गोलियां चल गई। इस दौरान एक युवक के गोली भी लग गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली के डीडी पुरम में ऋतिक का शराब पीने के दौरान अपनी गर्ल फ्रेंड से झगड़ा हो गया। जिसके बाद गर्ल फ्रेंड ने ऋतिक की सोने की चेन छीन ली और ब्रूबेरी रेस्टोरेंट के हुक्का बार में चली गई। हुक्का बार में पहले से ऋतिक का दोस्त गौतम मौजूद था। गौतम और ऋतिक की गर्ल फ्रेंड एक साथ बैठकर हुक्का पी रहे थे इस दौरान ऋतिक भी पहुंच गया और उसका अपनी गर्ल फ्रेंड से विवाद हो गया। उसने अपनी गर्ल फ्रेंड को झापड़ मार दिया और अपनी चेन छीन ली। जिस पर हुक्का बार में विवाद हो गया। ऋतिक और गौतम दोनो दोस्तो ने हुक्का बार से भागने की कोशिश की जिस पर हुक्का बार के स्टाफ ने चैनल बंद कर दिया और फिर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुक्का बार के कर्मचारी ने तमंचे से गौतम की पीठ पर गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाने की पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में लिया और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि ब्रूबेरी रेस्टोरेंट में गौतम अपने दोस्तो के साथ खाना खाने गया था इस दौरान रेस्टोरेंट के वेटर आनंद बाल्मिकी से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर उसने गौतम के तमंचे से गोली मार दी। इस मामले में प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Anup