Swabhiman TV

Best News Online Channel

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दी नसीहत, राहुल गांधी लाहौर से शुरू करें यात्रा, गठबंधन को लेकर कह दी बड़ी बात

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दी नसीहत, राहुल गांधी लाहौर से शुरू करें यात्रा, गठबंधन को लेकर कह दी बड़ी बात

बरेली के सर्किट हाउस पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के नेता तात्कालिक विषयों से जनता का ध्यान हटाने के लिए और लाइम लाइट में बने रहने के लिए गठबंधन का प्रलाप अलापते है। ये स्वार्थी लोग है, इनका कोई वैचारिक मेल नहीं है, ये बेमेल गठबंधन की बात करते थे, देश की जनता सब जानती है। देश की जनता का गठबंधन मोदी जी के साथ है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मतलब क्या है, भारत अखंड है, भारत कन्याकुमारी से श्रीनगर तक, गुजरात से मणिपुर तक है। भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में देश के सामने है। जो भी बटवारा हुआ है, देश का विभाजन हुआ है वो कांग्रेस के समय में हुआ है। राहुल गांधी अगर उस बटबारे से चिंतित है तो उन्हें यात्रा काबुल, लाहौर, कराची या इस्लामाबाद से शुरू करनी चाहिए।

सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद संतोष गंगवार और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार भी मौजूद रहे।