2023 ने बदलते जलवायु के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं| अनचाहे मौसम का सामना करना पड़ा है| तबाही हुई| जानें गईं| सबसे गर्म साल भी यही रहा| ग्रीनहाउस गैसों का स्तर लगातार बढ़ रहा है| समुद्री जलस्तर बढ़ रहा है| अंटार्कटिका की बर्फ पिघल रही है| एक्स्ट्रीम वेदर की वजह से आपदाएं आ रही है|

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने दुबई में चल रहे COP28 Climate Summit में डराने वाली रिपोर्ट जारी की है| रिपोर्ट के मुताबिक 2023 मानव इतिहास का सबसे गर्म साल रहा है| इसकी वजह से दुनिया भर में अलग-अलग स्थानों पर प्राकृतिक आपदाएं आ रही है| समुद्री जलस्तर और उसका तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है| ऐसा हुआ क्यों|

अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ तेजी से पिघल रही है| इन बदलावों की वजह से अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह की आपदाएं आ रही है| मौसम तेजी से बदल रहा है| WMO ने स्पष्ट किया है कि 2023 ऑन रिकॉर्ड सबसे गर्म रहा है| यह पिछले 170 सालों में 1.40 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहा| इससे पहले 2020 और 2016 को सबसे गर्म कहा गया था|

इसकी वजह El Nino है. यह साल 2023 में उत्तरी गोलार्ध में तेजी से उभरा और गर्मियों तक फैल गया| यह अगले साल भी यानी 2024 में भी गर्मी बढ़ाएगा| इसकी वजह से पूरी धरती के तापमान में इजाफा हो रहा है| WMO के महासचिव प्रो. पेटेरी टालस ने कहा कि इस समय ग्रीनहाउस गैसों और वैश्विक तापमान की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है|

उन्होंने बताया कि समुद्री जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है| अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ भी तेजी से पिघल रही है| वहां भी रिकॉर्ड बना है| ये सिर्फ आंकड़ों से बढ़कर डरावनी बातें है| जो आपको और हमको समझनी होंगी. पाकिस्तान, भारत, चीन, यूरोप और अमेरिका यानी दुनिया का कोई भी कोना एक्सट्रीम वेदर से बचा नही| सब जूझ रहे हैं इससे|

प्री-इंड्स्ट्रियल काल (1850-1900) के समय की तुलना में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा 50 फीसदी बढ़ गई है| इसकी वजह से वायुमंडल में गर्मी जमा हो रही है| ज्यादा समय तक CO2 बनने से दुनिया का तापमान बढ़ता है| इससे जमीन, हवा और पानी तीनों गर्म होते है| समुद्री जलस्तर 2013-2022 के बीच 1993-2002 की तुलना में दोगुना तेजी से बढ़ा है|

अंटार्कटिका में 10 लाख वर्ग किलोमीटर बर्फ पिघल गई| ये फ्रांस और जर्मनी के संयुक्त क्षेत्रफल के बराबर है| उधर अमेरिका और यूरोप के उत्तरी इलाकों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे है| स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर पिछले दो साल में 10 फीसदी से भी ज्यादा पिघल चुके है| आर्कटिक समुद्र में मौजूद बर्फ भी सामान्य स्थिति से नीचे है| वो भी पिघल रही है|

साल 2023 में तीन तरह के ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा तेजी से बढ़ी है. ये हैं- कार्बन डाईऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड| पिछले साल ये अपने रिकॉर्ड रिकॉर्ड स्तर पर थे| कुछ इलाकों पर रियल टाइम डेटा देखने पर पता चलता है कि ये तीनों गैसे इस साल भी तेजी से बढ़े है| यानी अगले साल भी ये इसी तरह से डराते रहेंगे| वजह है बढ़ता तापमान|

एक्सट्रीम वेदर यानी अनचाही प्राकृतिक आपदा| बिना चेतावनी आने वाली मुसीबत| फ्लैश फ्लड, साइक्लोन, भयानक गर्मी, सूखा और जंगल की आग| साइक्लोन डैनियल ने ग्रीस, बुल्गारिया, तुर्की और लीबिया में तबाही मचाई| फ्रेडी साइक्लोन दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला चक्रवाती तूफान रहा| मैडागास्कर, मोजाम्बीक, मलावी में आफत ले आया|

बंगाल की खाड़ी में आया साइक्लोन मोचा ने तबाही मचाई| यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में गर्मी ने हालत खराब कर दी| मोरक्को के अगादीर में तापमान 50.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया| कनाडा के जंगलों में भयानक आग लगी| हवाई में लगी आग से 99 लोग मारे गए अमेरिका के 100 साल के इतिहास में यह सबसे भयावह जंगली आग थी| ग्रेटर हॉर्न ऑफ अफ्रीका में एक के बाद एक करके पांच बार सूखा पड़ा| मध्य और दक्षिण अमेरिका में लंबे समय से सूखे की हालत है|