अडानी भारतीय है इसलिए कांग्रेस कर रही विरोध: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

बरेली, 9 फरवरी। बरेली पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो वही वो अडानी का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने कहा की अडानी भारत के व्यापारी है इसलिए कांग्रेस विरोध कर रही है जबकि वो अमेजन और बड़ी बड़ी कंपनियों का विरोध नही करती है। उन्होने कहा देश की आजादी के बाद जब कांग्रेस पहली बार सत्ता में आई थी तो जनसंघ ने कहा था कांग्रेस अंग्रेजो की बी टीम है।

बरेली के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अडानी पर चल रहे विवाद पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि अडानी भारत के व्यापारी हैं उनके बारे में तो याद आ रहा है और अमेजन और दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनिया उन पर कांग्रेस कोई टिप्पणी नहीं करेगी। उन्होंने कहा की राहुल गांधी के बारे में जनता सब जानती हैं वो क्या कहना चाहते हैं और क्या हो रहा है। यह सब समझ में आ रहा है। देश की जनता ने मोदी पर भरोसा किया है और आगे भी रखेगी ऐसा जनता ने मन बना लिया है। 2024 में भी देश में मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सबने मिलकर लड़ी तब हमारा देश आजाद हुआ। आजादी के बाद पहली बार देश में कांग्रेस का राज हुआ। पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने तो जनसंघ ने और बड़े नेताओं ने सभी नेताओं ने कहा कांग्रेस अंग्रेजो की बी टीम है। कांग्रेस कोई अलग नहीं है यह अंग्रेजों की पार्टी है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया कांग्रेस मुक्त भारत।

राहुल गांधी के ठग वाले बयान का अखिलेश यादव के समर्थन करने के सवाल पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश को दिशा देने का काम राजनेता नहीं करते देश के दिशा देने का काम संत महात्मा करते है। हमारी व्यवस्था ऋषि और कृषि पर है। ऋषि जीवन जीने की दिशा तय करते है। हमारे विचार व्यवस्था को तय करते हैं और किसान पेट भरने को भोजन पैदा करता है। ये जो हमारी दो परंपरा है इनकी आलोचना संभव है ही नहीं है। उन्होंने कहा की बिना विचार के मनुष्य मनुष्य नही रहता वो जानवर के समान हो जाता है।

धर्मपाल सिंह ने कहा की 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन cow hug day मनाए। गाय हमारी माता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्लोबल समिट हो रही है। दुनिया के देशों से व्यापारी यूपी आ रहे है। उद्यमियों को योगी जी के कारण भरोसा हुआ है। यूपी की कानून व्यवस्था चाक-चौबंद है।

By Anup