लखनऊ में एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई| हादसा आज सुबह गोमती नगर क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुआ| पुलिस टक्कर मारकर फरार हुई की कार तलाश में है|

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई| वह सुबह घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था लौटते समय जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी| हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया| जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया| हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस टक्कर मारकर फरार हुई कार की तलाश में है|

10 साल का नैमिश एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव का इकलौता बेटा था| वह आज तड़के कोच के साथ स्केटिंग सीखने के लिए निकला था| लौटते समय एक सफेद रंग की कार ने उसे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रौंद दिया| घायल हालत में नैमिश को नजदीकी अस्पताल ले जाया| जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

लखनऊ पुलिस उस कार चालक की तलाश में है| जो गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास नैमिश श्रीवास्तव को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गई| उधर, नैमिश की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची वहां कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|

कि श्वेता श्रीवास्तव पहले लखनऊ में सीओ गोमती नगर के पद पर तैनात रही थी| वर्तमान में वह एडिशनल एसपी होकर एसआईटी में तैनात है| उनके बेटे की मौत की मौत की खबर से साथी अधिकारियों में भी शोक की लहर है| लोग घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे है|

इस बीच घटना की जांच में लगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है| प्रारंभिक जांच सफेद रंग कार दिखी है| उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है| जल्द ही एक्सीडेंट करने वाले कार चालक को पकड़ लिया जाएगा|