अखिलेश यादव सत्ता के बिना वैसे ही बैचेन जैसे बिन पानी मछली: डिप्टी सीएम

बरेली, 23 दिसंबर। बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव का जो पीडीए है वो परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। वो परिवार से ज्यादा सोच नही सकते है। अखिलेश यादव सत्ता के बिना वैसे ही बैचेन है जैसे बिन पानी के मछली होती है। अखिलेश यादव अब कभी भी मुख्यमंत्री नही बन सकते। अब भाजपा ने एमपी में एक यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। दरअसल अखिलेश यादव ने बुलडोजर पर हमला बोला था जिसके जवाब में केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

भाजपा की 2024 में आयेगी सुनामी, 400 से अधिक आयेगी सीटें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा की 2024 में भाजपा की सुनामी आयेगी। अबकी 400 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा यूपी भाजपा का गढ़ है और भाजपा को सभी वर्गो का समर्थन है। देश की प्रगति बहुत तेजी से हो रही है। यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले बरेली के हालात बद से बदतर होते थे। लेकिन आज विकास हो रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे का तेजी से काम हो रहा है। 2014 में जब हम जीते तो किसी को भरोसा नहीं था कि 2017 में जीतेगे, लेकिन उसके बाद के सभी चुनाव जीते। विपक्षी गठबंधन के पास न कोई नेता है, न कोई मुद्दा है। विपक्ष दिशा विहीन है। 400 पार होगी बीजेपी की सीटें। 2047 तक हम विकसित भारत बनायेगे उसके लिए संकल्प यात्रा चल रही है। मोदी जी की गारंटी, गारंटी की भी गारंटी है।

22 जनवरी को डिप्टी सीएम ने लोगो से की अयोध्या न आने की अपील

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोगो से अपील करते हुए कहा की 22 जनवरी को अयोध्या न आए। जिन लोगो को निमंत्रण भेजा गया है सिर्फ वही लोग अयोध्या आए। उन्होंने कहा की 22 जनवरी को बहुत ज्यादा भीड़ होगी, जिस वजह से लोग एक दो दिन बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आए। वही उन्होंने कहा की अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

By Anup