अयोध्या में राम भक्तों पर गोली कांड पर ये क्या बोल गए पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव

बरेली, 07 नवंबर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव राम मंदिर के मुद्दे पर भी जमकर बोले, उन्होंने कहा की नेता जी ने संविधान की शपथ ली थी। उन्होंने कहा 1990 में भाजपा ने जो देश भर में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत पैदा की थी। उसके बाद किस तरह से नेता जी ने संविधान की रक्षा की, उसके लिए समाजवादी पार्टी को कितना बुरा भला सुनना पड़ा और बदनामी झेलनी पड़ी। धर्मेंद्र यादव से जब पूछा गया कि मुलायम सिंह (नेता जी) ने तो राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि नेताजी ने संविधान की रक्षा की थी।

5 राज्यों में चुनाव में सपा करेगी अच्छा प्रदर्शन, भाजपा और कांग्रेस से जनता परेशान

एक तरफ समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है तो दूसरी तरफ सपा कांग्रेस पर हमला भी बोल रही है। 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस दोनो से परेशान है। इन राज्यों की जनता ने दोनो पार्टियों की सरकार देखी है। इसलिए अब जनता इन सबको झूठों वादों से ऊब चुकी है। इसलिए जनता अब तीसरा विकल्प तलाश रही है। इसलिए समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

धर्मेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा की उनका तो ये भी पता नही की वे 2024 में भाजपा में रहेंगे या फिर जिसकी सरकार बनेगी उसके साथ चले जायेंगे। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उनके बारे में कौन नही जानता, उन्होंने अपना कैरियर कहा से शुरू किया था और वो कौन कौन से दलों में रह चुके है।

धर्मेंद्र यादव ने कहा की योगी जी 5 राज्यों में चुनाव प्रचार करने जा रहे है और कह रहे है कि यूपी में गुंडाराज खत्म हुआ, बेरोजगारी खत्म हुई है। इस पर धर्मेंद्र यादव ने कहा की झूठ बोलने पर कोई टैक्स नहीं लगता इसलिए जितना चाहो उतना झूठ बोलो। उन्होंने कहा यूपी में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी, कानपुर में अपहरण के बाद बच्चे की हत्या, बदायू में सड़क हादसे में मासूमों की जान चली गई। बरेली में छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसके हाथ पैर कट गए। चोरी, छीनैती की घटनाएं भी बढ़ी है। थानों पर मुकदमे दर्ज नहीं हो रहे है। जमीनी विवाद में हत्याएं हो रही है। फिर भी योगी जी कह रहे है राम राज्य कायम है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। यूपी के लोग बिहार में रोजगार करने जा रहे है, योगी जी को शर्म आनी चाहिए, की वो लोगो को रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पा रहे है। लोगो को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।

कोरोना के जैसे हालात डेंगू में, हर गांव में 20-25 मौतें

धर्मेद्र यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की हालत तो बहुत ही ज्यादा खराब है। डेंगू से पूरे प्रदेश में हाहाकार मची हुई है। उन्होंने कहा की हर गांव में 20-25 गमी हुई हैं। कोरोना के जैसे हालात डेंगू में हो गए है। स्वास्थ्य सेवाए बेपटरी हो गई है। अस्पतालो में डॉक्टर नही है, दवाएं उपलब्ध नहीं है, जांचें नही हो रही है। सरकार आंकड़े छिपा रही है। उन्होंने कहा की अखिलेश यादव जी ने बदायू में मेडिकल कालेज बनवाया था उसे भी बदहाल कर दिया है।

ओम प्रकाश राजभर प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं

धर्मेद्र यादव यही नहीं रुके उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा की जब ओम प्रकाश राजभर राजनीति में नही थे तब से समाजवादी लोग कुरबनिया दे रहे है, इसलिए हमे राजभर जी से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है।

By Anup