21 हजार दीपों से जगमग हुई रिजर्व पुलिस लाइन, तस्वीरे देख आप भी करेंगे तारीफ

 

 

देश भर में दीपावली की धूम है। पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी तो दुल्हन की तरह सजाई गई है। तो सीता राम के आगमन के लिए बरेली की पुलिस लाइन में दीपों से सजाई गई है। 21 हजार दीपों से जगमग हुई पुलिस लाइन का अद्भुत नजारा देख आप भी तारीफ किए बगैर रह न सकेगे। पुलिस परिवार के छोटे छोटे बच्चो ने पुलिस लाइन को दीपों से सुन्दर और भव्य सजाया है।

दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों,अराजपत्रित अधिकारियों व राजपत्रित अधिकारियों के बच्चों ने सामूहिक रूप में 21,000 दिया जलाकर दीपोत्सव मनाने का संदेश दिया गया और दीपावली की शुभकामनाएँ दी गयी। जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन पी सी मीणा, पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र डॉ राकेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, सीओ सिटी प्रथम स्वेता यादव समेत अन्य अधिकारी और पुलिस परिवार व बच्चे मौजूद रहे। इस दीपोत्सव के साथ सभी अधिकारियों ने सम्पूर्ण पुलिस परिवार को दीपावली की शुभकामनाएँ दी।

By Anup