जस्टिस नजीर को राज्यपाल बनाकर भाजपा ने उन्हें पुरस्कार देने का काम किया: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

सनातन धर्म सभी धर्मो का आगाज करने वाला धर्म, संस्कृत सभी भाषाओं की जननी: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

बरेली, 13 फरवरी। मौलाना अरशद मदनी के बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है। बरेली पहुंचे यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मदनी के बयान पर कहा कि जैसे सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है वैसे भी सभी धर्मो का आगाज करने वाला धर्म है। धर्म हमे मोहब्बत से रहना सिखाता है लड़ना झगड़ना नहीं। वही उन्होंने जस्टिस नजीर को राज्यपाल बनाए जाने पर उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पुरस्कार देने का काम किया है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मौलाना मदनी पर निशाना साधते हुए कहा की सनातन धर्म ही सभी धर्मो का आगाज करने वाला धर्म है और संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। उन्होंने कहा कि जो धारण किया जाता है वह धर्म है। धर्म की परिभाषा इस तरीके से हैं अच्छा देखना, अच्छा बोलना, अच्छा सुनना यह सब धर्म में आता है। हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष संविधान है कोई भी किसी धर्म को मान सकता है किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता। लेकिन भारतीय परंपरा में जैसे संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है ऐसे ठीक सनातन धर्म सभी भाषाओं का एक तरीके से आगाज करने वाला धर्म है। इसलिए मैं कहूंगा धर्म के बारे में हम कोई झगड़ा नहीं करते, धर्म अच्छी बातें सिखाता है धर्म कभी झगड़ा नहीं सिखाता।

उन्होंने जस्टिस नजीर को राज्यपाल बनाए जाने पर कहा कि कानून का काम करने वाले का सम्मान होना चाहिए। और उन्होंने जो काम किया है विधि संबध काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पुरस्कार देने का काम किया है। जो काम कानून से समाज को सम्मान देने का काम करें कानून से समाज को न्याय देने का काम करे उसके लिए जो भारतीय जनता पार्टी ने किया वह श्रेष्ठ कार्य है। दरअसल एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। जस्टिस नजीर ने अयोध्या में राम जन्मभूमि, नोट बंदी और तीन तलाक जैसे अहम फैसले दिए थे। जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार का ये बड़ा तोहफा है।

By Anup