महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45  रिजोर्ट स्थापित करने करने जा रहा है| इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे| पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में  सबसे बड़ा निवेश है|

दिल्ली में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का गुरुवार को उद्घाटन हुआ| इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे| सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भारत का मुकुट है और देवो की भूमि है| उत्तराखण्ड में जन्म लेना प्रभु की इच्छा है| यहां कर्म करने वाले को भी यह मानना चाहिए कि उन पर देवों की कृपा है| मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हू| जिन्होंने हमें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया है|

सीएम धामी में ये भी कहा कि पूरे हिंदुस्तान में उत्तराखंड जैसा दूसरा राज्य नहीं है| मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि आप सभी वहां इन्वेस्टमेंट करें| हमारा प्रयास प्रदेश की जीडीपी को अगले 5 साल में दोगुना करने का है| सीएम ने कहा कि इसी साल दिसंबर महीने में उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जाए|पुष्कर सिंह धामी ने कहा है| कि हमने अपनी पॉलिसी में लगातार परिवर्तन किया है| जिसमें प्रमुख रूप से टूरिज्म पॉलिसी भी शामिल है| प्रदेश में पहले से काम कर रहे औद्योगिक समूहों के कैंपस का भी विस्तार किया जा रहा है|

समिट में आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया है| महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और  ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया| पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है|

महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45  रिजोर्ट स्थापित करनेजा रहा है|इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे| पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में  सबसे बड़ा निवेश है|

लंदन, सिंगापुर, ताइवान में आयोजित किए जाएंगे इंटरनेशनल रोड शो

उत्तराखण्ड ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों को उत्तराखण्ड सरकार ने पूरी तरह से तैयार है| समिट को लेकर विदेश में पहला अंतरराष्ट्रीय रोड शो 25 सितंबर से 28 सितंबर तक लंदन में होगा| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसमें शामिल हों|इसके बाद अक्टूबर के पहले हफ्ते में सिंगापुर और ताइवान में रोड शो होंगे|वहीं दुबई और आबूधाबी में 16 से 20 अक्तूबर तक रोड शो के जरिए विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा|

देश में होने वाले रोड शो में राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों की टीम भी जाएगी| इसके बाद देश में तीन अक्टूबर को पहला रोड शो दिल्ली में आयोजित होगा| उसके बाद 6 और रोड शो होंगे, जो अहमदाबाद, चंडीगढ़, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में आयोजित होंगे| राज्य सरकार द्वारा निवेशक सम्मेलन के माध्यम कम से कम ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है|

केदारपुरी का हो रहा है निर्माण 

सीएम धामी ने बताया कि हमने लक्ष्य रखा था कि हम इस समिट के माध्यम से 25 हजार करोड़ की ग्राउंड फंडिंग करेंगे| मुझे विश्वास है हम इससे ज्यादा की फंडिंग करेंगे| प्रदेश की कनेक्टिविटी में लगातार सुधार किया जा रहा है| साल 2013 की आपदा में केदारनाथ को बहुत नुकसान पहुंचा था, लेकिन आज भव्य और दिव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है|