लव जिहाद, लैंड जिहाद और गेम जिहाद फैलाकर हिंदुस्तान पर शासन करने की हो रही साजिश: साध्वी प्राची

बरेली, 11 जून। बरेली पहुंची विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची ने देश में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलो पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुओं को केवल पैसे कमाने की चिंता है और उनको चिंता हिंदुस्तान पर शासन करने की है। उनका जो यह एजेंडा है हजारों सालों के के लिए है। उनको क्या करना है पंचर की दुकान नेशनल हाईवे पर भी क्यों किसी गली मोहल्ले में पंचर दुकान क्यो नही दिखाई देती। उसमें उनका एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है। उससे इनको कामयाबी है और हमने कितनी बार कहा है खुले मंचो से जो लव जिहाद फैलाया जाता है यह मस्जिदों और मदरसों से शुरू होता है। और मस्जिदों से सारा का सारा उनको ज्ञान बांटा जाता है। इसलिए यह लव जिहाद बढ़ रहा है। जिस दिन हिंदुस्तान के अंदर मदरसा और मस्जिद बंद हो जाएंगे उस दिन लव जिहाद बंद हो जाएगा, उस दिन हिंदुस्तान की नहीं पूरे विश्व में सुख शांति अमन चैन होगा। साध्वी प्राची ने अखिलेश यादव के ऊपर भी हमला बोला और कहा कि अखिलेश अब कुर्सी का सपना छोड़ दें अब उन्हें कुर्सी नहीं मिलेगी। 2024 में भी मोदी जी आएंगे यह जनता सब कुछ जानती है जनता मोदी जी को ही बोट देगी।

उत्तराखंड में हिंदू कर रहे पलायन, देवभूमि में गैर हिंदुओ का कब्जा

साध्वी प्राची ने उत्तराखंड में हटाएं जा रहे मजार पर बोलते हुए कहा कि देखिए उत्तराखंड में कोई मस्जिद नहीं हटाई गई है केवल मजार हैं जो अवैध मजार हैं। वक्फ बोर्ड का नाम लेकर सरकारी संपत्तियों पर रेलवे की संपत्ति से उन मजारो को हटाना बहुत जरूरी है। जो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी जी कर रहे हैं बहुत अच्छा कर रहे हैं। धामी जी से मैं बात भी करूंगी। उत्तराखंड देवभूमि है और देवभूमि में गैर हिंदुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वहां पर उनकी जरूर उनके आईडी प्रूफ चेक करने चाहिए। इन्होंने दस दस आईडी प्रूफ बना रखे है। और पूरे के पूरे गांव घेर लिए है। उत्तराखंड से हिंदुओं का पलायन हो रहा है और इन्होंने पूरे के पूरे गाँव पर कब्जा कर रखा है। धामी को इस बार जरूर एक्शन लेना चाहिए। चेकिंग के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तराखंड में लव जिहाद बढ़ रहा है वैसे तो लगभग पूरे देश में बढ़ रहा है। लव जिहाद लेंड जिहाद हो गया है, अब तो गेम जिहाद भी आ गया है बच्चो के लिये। कितना बड़ा इनका एजेंडा हिंदुस्तान पर कब्जा करने की साजिश चल रही है। हिंदू भोला भाला है इसलिए समझो सोचो और चिंतन करो यह जरूरी है।

By Anup