पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन (Michael Rubin) ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद’ के मामले को ‘अंतरराष्ट्रीय दमन’ समझ रहे हैं| साथ ही उन्होंने कहा कि निज्जर के हाथ खून से सने हैं|

वाशिंगटन: भारत और कनाडा के बीच संबंध पटरी से उतरती नजर आ रही है| दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंध पर अमेरिका भी नजर बनाए हुए है| अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने जहां कहा कि अमेरिका कनाडा के आरोपों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है|वहीं पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन (Michael Rubin) ने एंटनी ब्लिंकन पर पलटवार किया है|

एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका ‘अंतरराष्ट्रीय दमन’ की घटनाओं के बारे में सतर्क रहता है| ब्लिंकन ने शुक्रवार को भारत से चल रही जांच में सहयोग करने का आग्रह किया, लेकिन इस विषय पर सीधे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया| अमेरिकी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि ‘हम कथित अंतरराष्ट्रीय दमन के किसी भी उदाहरण के बारे में बेहद सतर्क है| जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते है|और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए यह महत्वपूर्ण है कि कोई भी देश जो इस तरह के कृत्यों में शामिल ना हो|

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ब्लिंकन के इस बयान से प्रभावित नहीं है| उन्होंने भारत पर लगाए गए आरोपों के लिए अब तक सबूत नहीं पेश करने के लिए कनाडाई सरकार की भी आलोचना की और कहा है| कि ट्रूडो अंधेरे में गोली चला रहे है| बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने 18 सितंबर को भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका थी|

माइकल रुबिन ने कनाडा की खोली पोल

जस्टिन ट्रूडो के आरोप के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और 19 सितंबर को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया| जिसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया| मालूम हो कि निज्जर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा मोस्ट वाटेंड आतंकवादी घोषित था| माइकल रुबिन ने आगे कहा कि निज्जर के ‘हाथों पर खून लगा है’ और वह महज प्लंबर नहीं है जैसा कि कनाडा उसके होने का दावा कर रहा है|

ट्रूडो से पूछे कड़े सवाल

रुबिन ने आगे कहा ‘हम खुद को मूर्ख न बनाएं, हरदीप सिंह निज्जर केवल एक प्लंबर नहीं था| जैसे ओसामा बिन लादेन केवल एक कंस्ट्रक्शन इंजीनियर नहीं था| कई हमलों का उसके हाथों पर खून लगा हुआ था| ट्रूडो ने बहुत बड़ी गलती की है| उन्होंने इस तरह से आरोप लगाए हैं कि वह इसका समर्थन तक नहीं कर पाएंगे| उनके पास अपने आरोपों को पुख्ता बनाने के लिए सबूत नहीं है|इसके साथ ही उन्होंने ट्रूडो से जवाब देने को कहा कि आखिर कनाडा आतंकवादियों को क्यों शरण दे रहा है|

रुबिन ने ईरानी कुद्स प्रमुख कासिम सुलेमानी और पूर्व अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘इन तथ्यों के बाद क्या ब्लिंकन कह सकते हैं कि अमेरिका हमेशा अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा रहा है| इसके बाद भी यदि ब्लिंकन यह बयान देते हैं तो हम वास्तव में पाखंडी हो रहे हैं|