दहेज के दानवों ने विवाहिता को जिंदा जलाकर मारा, पिता ने जो बताया उसे सुनकर रह जायेगे हैरान, देखे वीडियो

 

बरेली, 25 दिसंबर। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर में दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही घटना की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो वो अस्पताल में अपनी बेटी को देखने पहुंचे, जहां ससुराल वाले विवाहिता के शव को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति सेल टैक्स विभाग में क्लर्क है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रजत बिहार निवासी दिनेश कुमार ने बताया वह मानसिक अस्पताल के कर्मचारी हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में बेटी आकांक्षा की शादी बारादरी के दुर्गा नगर निवासी जगदीश के बेटे अशोक के साथ की थी। अशोक और उसके परिजन दहेज को लेकर बेटी को परेशान करते थे। आए दिन आकांक्षा को पीटा जाता था। इसको लेकर दिनेश कुमार अपनी बेटी को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया करते थे।

दिनेश का आरोप है कि बेटी आकांक्षा को सास शांति, देवर प्रदीप, ननद गीता ने रविवार को गैस से जला दिया। इसकी सूचना जब परिवार के लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। पता लगा कि निजी अस्पताल में भर्ती कराकर ससुराल वाले फरार हो गए। सोमवार सुबह इलाज के दौरान आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। दिनेश कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पति अशोक बरेली में ही सेल टैक्स में बाबू है। दिनेश के मुताबिक अशोक का एक भाई लखनऊ में कांस्टेबल है। आरोप है कि उसी के दम पर अशोक उन लोगों को धमकाता था कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। बारादरी थाना पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।

By Anup