बच्चों के लिए फेसबुक Instagram बहुत खतरनाक हो सकता हैं, हाल ही में अमेरिका की मेक्सिको की अदालत में 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है ।

आरोप है कि meta fb और instagram बच्चों में eating disorders और depression का कारण बन रहा है और यह बात फेसबुक कंपनी के अधिकारी भली भांति जानते थे लेकिन फिर भी उन्होंने इस पर कार्यवाही के बजाए company के मुनाफे के साधनों पर ध्यान दिया । इस केस में वकील ने बताया कि Meta और youtube का content बच्चों के लिए addictive है एक 20 साल की लड़की मात्र 6 साल में youtube और 9 साल में instagram की addictive बन गई थी। जिससे उसे body dysmorphic disorder और social phobia हो गया।
lawyer का कहना है कि ये engineering of disorder है। पूरी दुनिया में कई देशों में इसके खिलाफ सख्त action लिया जा रहा है।
Australia ने अपने देश के 16 साल से कम बच्चों के लिए social media पर रोक लगा कर दुनिया में एक बड़ी मिसाल दी । Australia का मानना है कि बच्चों को लत लगाने वाले content से बचाने के लिये यह एक जरूरी कदम था । ऑस्ट्रेलिया में यदि कोई बच्चा अपना अकाउंट बनाता है तो सजा बच्चे को नहीं बल्कि कंपनी को होगी।

Mexico के Chief judge Bryan ने बताया कि meta जो content परोस रहा है वो बच्चों की mental health के लिए खतरनाक है । आपको बता दे कि इसका Algorithm बच्चों के लिए Addictive design है जिसकी वजह से बच्चे इससे जल्द ही आकर्षित हो जाते है । इससे पहले भी ब्लू व्हेल गेम भी बच्चों को इसका शिकार बना चुका है । बच्चों की मानसिक स्थिति को वश में करके उनसे खतरनाक टास्क करवाने का मामला सामने आया था जिससे कई बच्चों को जान से भी हाथ धोना पड़ा था । हालंकि भारत के संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव भी भारत में बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए social media यूसेज को नकेल कसने की तैयारी कर रहे है।
लेकिन भारत में रहने वाले तमाम अभिभावकों को अपने अपने बच्चों का खुद ही खयाल रखना होगा, और स्कूलों में भी पढ़ाई के साथ साथ सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को अवगत कराना पड़ेगा।

