“मौलाना तौकीर रज़ा लड़ेगे आजादी की लड़ाई, ज्ञानवापी को लेकर करेंगे जेल भरो आंदोलन, जुमे के दिन हजारों लोगो के साथ देंगे गिरफ्तारी, सरकार, कोर्ट, एएसआई से लेकर किसी भी सरकारी तंत्र पर नही है भरोसा, मानवता के हत्यारे लाल कृष्ण आडवानी को भारत रत्न दिया जा रहा है। मदरसों में रामायण पढ़ाई जाएगी, योगा होगा। इसे हम बर्दास्त नही करेंगे, आस्था और धर्म के आधार पर फैसले हो रहे है।”

बरेली, 04 फरवरी। ज्ञानवापी को लेकर मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त आक्रोश दिख रहा है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा ने मोदी सरकार, वीएचपी और बजरंग दल पर हमला बोलते हुए कहा की हमे एक बार फिर से आजादी की लड़ाई लड़नी पड़ेगी, इतना ही नहीं जुमे के दिन तौकीर रजा अपने हजारों लोगो के साथ गिरफ्तारी देंगे। एक दिन पहले ही ज्ञानवापी को लेकर तौकीर रजा ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि देश में जंग का माहौल होगा।

आईएमसी अध्यक्ष तौकीर रजा एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने ज्ञानवापी को लेकर सरकार और न्यायालय को घेरने का काम किया है। उन्होंने कहा है की हम ज्ञापन नही देंगे हमे किसी भी सरकारी तंत्र पर भरोसा नहीं है इसलिए हम आजादी की लड़ाई लड़ेगे और गिरफ्तारी देंगे।

तौकीर रजा ने कहा कि पूरे मुल्क में जिस किस्म का माहौल बना हुआ है। उसके खिलाफ आज तक इसलिए कोई एक्शन नहीं लिया गया, कोई रिएक्शन मुसलमानो की तरफ से नही दिया गया, क्योंकि उससे फसाद होने की आंशका है। लेकिन हमारी खामोशी को मजबूरी समझा गया। जिस किस्म का माहौल वीएचपी और बजरंग दल बना रहे है। इससे लगता है वो देश में फसाद कराना चाहते है। सरकार की सरपरस्ती इन्हे मिली हुई है। रोजाना मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

तौकीर रज़ा ने कहा कि 2014 से पहले बम धमाके होते थे, अब नही होते क्योंकि यही लोग पहले सत्ता में थे। ज्ञानवापी आपको पता है लेकिन बहुत सारी मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर चला दिया गया है। पूरी दुनिया में मेरे मुल्क का कानून बदनाम हो रहा है। न्याय का मंदिर बदनाम हो रहा है। जो अच्छे लोग है वो न्याय की लड़ाई में साथ दे।

जब तक ये सब चलता रहेगा तब तक हम इस मुल्क में आजाद रहने को तैयार नहीं है। इसलिए हमे फिर से आजादी के लिए हमे अपने आपको गिरफ्तार करवाना है। जुमे (शुक्रवार) के दिन हम गिरफ्तारी देंगे और पूरे मुल्क में गिरफ्तारियां दी जाएगी। मेरे लोगो से अपील है की वो भी मेरा साथ दे। मुसलमानों से अपील है की देश भर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करे। इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर सभी लोग इक्कठे होंगे और शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट पर गिरफ्तारी देंगे।

बाबरी मस्जिद को हमने शहीद कर दिया लेकिन हम ज्ञानवापी को शहीद नही होने देंगे। बाबरी मस्जिद पर जो बेईमानी की, वही जुल्म अब ज्ञानवापी के साथ करने जा रहे है। सरकार के दबाव में कोर्ट काम कर रहे है। जजों ने अपना ईमान बेचा था। जस्तिश नजीर को गवर्नर बनाया जा रहा है। मुसलमानों की लिंचीग की जा रही है। या तो हमे मर जाना चाहिए या हमे गिरफ्तारी देना चाहिए। आत्महत्या करना इस्लाम में गलत है इसलिए हम गिरफ्तारी देंगे। तौकीर से जब पूछा गया की अगर गिरफ्तारी के दौरान कोई बबाल होता है तो क्या आप इसकी जिम्मेदारी लेंगे तो उन्होंने कहा इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थली को लेकर आई एएसआई रिपोर्ट पर बोलते हुए तौकीर रज़ा ने कहा की ये सब लोग झूठ बोलते है, बेईमानी करते है। मथुरा में ईदगाह कमेटी ने मंदिर के लिए जगह दी थी। चुनावी फायदा हासिल करने के लिए 80/20 का खेल किया जा रहा है। 3000 मस्जिदों की लिस्ट बनाई हुई है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर के लिए रथ यात्रा का नेतृत्व करने वाले लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने से भी तौकीर रजा गुस्से में है। उन्होंने कहा कि मानवता की हत्या हो रही है। मानवता के हत्यारे लाल कृष्ण आडवानी को भारत रत्न दिया जा रहा है। इससे साफ हो गया है जो जितना बड़ा गुनाह करेगा उसे उतना बड़ा इनाम दिया जाएगा।

सीएए और यूसीसी की सवाल पर कहा को आप हमारी आजादी पर हमला करना चाहते है। इसलिए हम गिरफ्तारी देने जा रहे है। यूसीसी हिंदुस्तान में पहले से लागू है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड है लेकिन उसके मुताबिक फैसले नही दिए जा रहे है।

सरकारी तंत्र पर किसी तरह का भरोसा करना अपने आपको धोखा देना होगा। जो बेईमानी करता है उसे इनाम दिया जाता है। किसी जांच कमेटी पर भरोसा नहीं करता हु। जब सरकार बेईमान है तो मैं किस तंत्र पर भरोसा करुंगा। देश में इंसाफ सुरक्षित नहीं है। मानवता सुरक्षित नहीं है। आस्था और धर्म के आधार पर फैसले हो रहे है। मदरसों में रामायण पढ़ाई जाएगी, योगा होगा। इसे हम बर्दास्त नही करेंगे।

By Anup