छठ पूजा पर तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते है| जिसमें से कुछ डिश ऐसी हैं जो इस त्योहार पर जरूर तैयार होती हैं और उन्हें पूजा की थाली में भी शामिल किया जाता है |

छठ पूजा भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है| इसे बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में लोग बड़ी धूम-धाम और रीति-रिवाज के साथ मनाते है|  दिवाली के 6 दिन बाद से छठ का महापर्व शुरू हो जाता है| इस दिन सभी अपने घर की साफ सफाई करके पहले दिन यानी नहाए खाए की परंपरा निभाते है|

छठ का त्योहार शुरू हो चुका है, ऐसे में चारों तरफ चहल-पहल और खुशी का माहौल है| इस त्योहार में सभी गंगास्नान कर सूर्य की पूजा करते है| यह त्योहार 4 दिन का होता है, हर दिन अलग-अलग तरह के पकवान तैयार किए जाते है| हालांकि छठ पूजन नें यह 4 चीजें जरूर शामिल करनी हो होती है| कहें तो छठ पूजा ठेकुआ, हरे चने, खीर और कद्दूभात के बिना अधूरी है|

ठेकुआ: ठेकुआ छठ पर विशेष महत्व रखता है| यह इस पूजन का स्पेशल प्रसाद है| इसे आटे, चीनी के घोल और मेवों के साथ तैयार किया जाता है| स्वाद में मीठा और खाने में थोड़ा क्रिस्पी ठेकुआ सभी का पसंदीदा होता है|

कदूदभात: छठ पूजा 4 दिन का त्योहार होता है, जिसमें पहले दिन को नहाए-खाए कहा जाता है| इस दिन नहाने के बाद खाना खाया जाता है| जिसके लिए कदूद और भात तैयार होता है| पहले दिन कदूद और भात जरूर बनाया जाता है|

खरना खीर: त्योहारों पर खीर बनना आम बात है. लेकिन छठ के दूसरे दिन यानी खरना पर खीर बनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है| इस दिन खीर का सेवन जरूर किया जाता है| हर कोई अपने घर की रसोई में गुड़ की खीर बनाकर भोग लगाता है|

हरे चने: छठ पूजन की थाली में हरे चने भी शामिल किए जाते है| इन्हें घी और जीरे में फ्राई करके तैयार किया जाता है| इसकी रेसिपी बहुत ही आसान होती है|