दुनिया में अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सेफ जगह भारत, यहां बढ़ी अल्पसंख्यकों की सबसे ज्यादा आबादी: इकबाल सिंह

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को डराने, उनमें भ्रम पैदा करने का काम किया: इकबाल सिंह

कांग्रेस ने देश में सबसे ज्यादा राज किया लेकिन अल्पसंख्यकों के लिए नही किया कुछ भी: इकबाल सिंह

दरगाह आला हजरत पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह और सांसद संतोष गंगवार 

जो विदेश में जाकर भारत के खिलाफ और प्रधानमंत्री के खिलाफ बोले वो भारत का सगा कैसे हो सकता है: इकबाल सिंह

अल्पसंख्यकों को मोदी सरकार के बारे में , योजनाओं के बारे में, अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कामों के बारे में बताने की जरूरत: इकबाल सिंह

लव और जिहाद दोनो अलग अलग, एक उत्तर है तो दूसरा दक्षिण, जहां लव होगा वहां जिहाद नही होगा, जहां जिहाद होगा वहां लव नही होगा: इकबाल सिंह

बरेली, 6 जून। बरेली पहुंचे भारत सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जो लोग विदेश में बैठकर देश के प्रधानमंत्री और देश की सरकार के खिलाफ बोलते है वो भारत का सगा कैसे हो सकता है।

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को डराने, उनमें भ्रम पैदा करने का काम किया

बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की इन लोगो ने देश पर काफी सालो तक राज किया लेकिन इन लोगो ने अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नही किया। इन लोगो ने मुसलमानों को डराने का काम किया। उन्होंने कहा की सबको बराबरी का मौका ना मिले तो लोगों में भ्रम पैदा किया जाता है, डराया जाता है, उन लोगों से जिन्होंने खुद कुछ नहीं किया। इतने साल तक इनका राज रहा उन्होंने क्या किया अल्पसंख्यकों के लिए? उनको डराया है कि आपको यह हो जाएगा।

मुझे बड़ी शर्म आती है, हमे हमारा इतिहास ही नही पढ़ने दिया गया

इकबाल सिंह ने कहा कि मुझे बड़ी शर्म आती है जब मैं पंजाब में जाता हूं और अमृतसर में जहां लारेंस रोड है लेकिन महाराजा रंजित सिंह रोड नही है, गुरु रामदास रोड नही है। हमे तो हमारा इतिहास ही नहीं पढ़ने दिया गया। हमें तो अशफ़ाकउल्लाह के बारे में नही बताया गया, अब्दुल हमीद के बारे में भी हमे नहीं बताया गया।

मोदी सरकार के 9 सालो में अल्पसंख्यकों के लिए किए गए काम से अल्पसंख्यक बहुत खुश है

उन्होंने कहा की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने से सेवा सुशासन और जनकल्याण का जो कार्यक्रम है। सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचे लोगों से बात हो इसलिए मैं यहां आया हूं। मुझे यहां के प्रभारी के तौर पर भेजा गया है। लोगों से मिला हूं, लोगों में उत्साह है इंसाफ के लिए। समाज में जो विकास हुआ है सबसे बड़ी अमन शांति आई है। मैंने देखा है की लोग भारतीय जनता पार्टी के सुशासन से खुश है।

125 ऐसी योजनाएं है जो हर वर्ग के लिए बनी है। लोगो को उन योजनाओं की जानकारी नहीं है। योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचे लोगों को पता हो कि हमारा अधिकार क्या है और लोग उसका फायदा उठा सके उसका लाभ हो। उसके लिए हम काम कर रहे हैं। 9 साल में भारत दुनियाभर में 10 नंबर से पांचवें नंबर पहुंच गया है।

हम सभी से मिल रहे हैं जो काम मुस्लिम समाज के लिए मोदी जी ने किया है और देश में हो रहा है उसके बारे में लोगो को जानकारी देने की जरूरत है। दुनिया में सबसे सेफ जगह भारत अल्पसंख्यकों के लिए है। यह वही देश है जहां अल्पसंख्यक लोगों की आबादी बढ़ रही है। यह वही देश है जहां अब्दुल कलाम को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया। गया। यहां आर्मी के अफसर बनते हैं, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बनते हैं कोई ऐसी जगह नहीं है जहां मुसलमानों को जगह न मिले।

लव जिहाद की घटनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा की लव और जिहाद दोनो अलग अलग है एक उत्तर है तो एक दक्षिण है। जहां लव होगा वहां जिहाद नही होगा और जहां जिहाद होगा वहां लव नही होगा।

वही अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह और सांसद संतोष गंगवार दरगाह आला हजरत पहुंचे। जहां पर दरगाह पर जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगो से मिले और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, सैय्यद असद अली, सैय्यद शोइब, नाजिम बेग, देवेन्द्र जोशी, मंजीत सिंह, परवेज मियां, जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, गुरप्रीत सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, अल्पसंखयक मोर्चा, बीजेपी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

By Anup